57 की उम्र में लव मैरिज, अब मंदिर में लाउडस्पीकर पर सवाल... कौन हैं IAS अफसर शैलबाला मार्टिन?

Updated on 22-10-2024 11:31 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सरकारी कामकाज में भी शैलबाला मार्टिन की कड़क छवि है। वहीं, जब वह सामाजिक मुद्दों पर सवाल करती हैं तो इस पर विवाद शुरू हो जाता है। शैलबाला मार्टिन ने ईसाई धर्मगुरुओं से लेकर मंदिरों में लाउडस्पीकर तक पर सवाल उठाए हैं। अभी वह मंदिरों में लाउडस्पीकर को लेकर चर्चा में हैं। आइए आपको बताते हैं कि हमेशा चर्चा में रहने वाली आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन कौन हैं।

2009 बैच की हैं प्रमोटी आईएएस अफसर


दरअसल, शैलबाला मार्टिन पहले मध्य प्रदेश राज्य सेवा की अधिकारी थी। तेज तर्रार छवि की वजह से वह 2009 में प्रमोशन पाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बन गईं। शैलबाला मार्टिन 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर उनकी तैनाती रही है। अभी वल्लभ भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में उनकी तैनाती है।


मंदिरों में लाउडस्पीकर को लेकर उठाया सवाल


वहीं, शैलबाला मार्टिन की मध्य प्रदेश में एक अलग पहचान रही है। वह हर सामाजिक मुद्दे पर बेबाकी से बात रखती हैं। किसी एक्स पर मस्जिद से आने वाली आवाज को लेकर पोस्ट किया था। इस पर उन्होंने एक्स पर रिप्लाई किया कि मंदिरों में लगे लाउडस्पीर की आवाज से डिस्टर्बेंस नहीं होता है क्या। इसी सवाल पर विवाद बढ़ गया। बीजेपी ने कहा है कि अगर डिस्टर्बेंस है तो वह सबूत दें।


57 की उम्र में की हैं लव मैरिज


आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन की सबसे ज्यादा चर्चा शादी की वजह से हुई थी। 56 की उम्र में उन्हें मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक से प्यार हुआ। इसके बाद 57 साल की उम्र में शैलबाला मार्टिन ने शादी रचा ली थी। उस समय राकेश पाठक की उम्र 58 साल थी। अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। राकेश पाठक की यह दूसरी शादी थी। वहीं, शैलबाला मार्टिन 57 साल की उम्र तक अविवाहित थीं। दोनों ने अपने रिश्ते की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी।


झाबुआ की रहने वाली हैं शैलबाला मार्टिन


दअरसल, शैलबाला मार्टिन मूल रूप से झाबुआ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1965 को हुआ है। वह मध्य प्रदेश सरकार में कई अहम जिम्मेदारियों को निभाई हैं। इसके साथ ही निवाड़ी जिले में कलेक्टर भी रही हैं। शैलबाला मार्टिन ने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स में एमए किया है।

ईसाई धर्मगुरुओं पर उठा चुकी हैं सवाल


आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन हर मुद्दे पर बेबाकी से बात रखने के लिए जानी जाती हैं। 2023 में जबलपुर में ईसाई धर्मगुरुओं के यहां छापे पड़े थे। इस पर शैलबाला मार्टिन ने लिखा था कि सफेद चोंगा पहनने वाले धर्म गुरुओं ने चर्च को डाकुओं की छिपने की जगह बना दिया है। ईसाइयों जागो। धर्म के नाम पर धंधा करने वाले ऐसे लोगों को पहचानो। ईसा मसीह के नाम पर ये लोग अपनी दुकानें चला रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.