100 बसों से शुरू हुई थी लो-फ्लोर बसों की शुरुआत वर्तमान में संचालित हो रही 250 बसें

Updated on 10-06-2024 12:25 PM
भोपाल। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा सन् 2013 से शहर में लो-फ्लोर बसों का संचालन शुरू किया गया था। तब इसकी शुरुआत 100 लो-फ्लोर बसों के साथ की गई थी । शुरुआती दौर में शहर के चंद रूटों पर लो-फ्लोर बसों को चलाया गया था, लेकिन वर्तमान में करीब 15 रूटों से अधिक रूट पर लो-फ्लोर बसों का संचालन किया जा रहा है । शहर के विभिन्न मार्गों पर बीसीएलएल की करीब वर्तमान में 250 से अधिक बसें नियमित रूप से रोजाना चलती हैं । इन बसों में रोजाना करीब एक से ड़ेढ लाख यात्री सफर करते हैं । इस हिसाब से प्रत्येक बस में करीब 10 हजार से अधिक यात्री लो-फ्लोर बसों का उपयोग कर रहे हैं । पिछले 12 साल से बसों के संचालन के दौरान कई बसें काबड़ भी हुई हैं। जिनको समय-समय पर स्क्रैप के लिए भेज दिया जाता है। वर्तमान में मात्र पांच-छह बसें कबाड़ हैं, जो डिपो में खड़ी हुई हैं। बीसीएलएल के अधिकारियों का कहना है कि शहर में नगर परिवहन सेवा शुरू हुई है। तब से यात्रियों को कम किराए पर बेहतर सुविधा मुहैया कराई गई है। नई स्कीम के जरिए यात्रियों को बीसीएलएल जोड़ा है। पास की सुविधा के जरिए शहर के विद्यार्थी वर्ग को बहुत लाभ मिला है।फैक्ट फाइल

2013 में बीसीएलएल की हुई थी शुरुआत

100 बसों से साथ सड़कों पर चली थी बसें

250 बसें वर्तमान में हो रही संचालित

15 रूटों पर हो रहा बसों का संचालन

01 लाख से अधिक यात्री रोजाना करते सफर

05 कबाड़ बसें खड़ी डिपो में

10 हजार यात्री प्रत्येक बस में करती सवारी

इनका कहना है

बीसीएलएल बस यात्रियों को कम किराए पर बेहतर सुविधा दे रहा है । वर्तमान में लो-फ्लोर बसों के जरिए यात्री शहर के आखिरी कोने तक सफर कर सकते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। महिला यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था अगल है। भविष्य में बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।

संजय सोनी, पीआरओ, बीसीएलएल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.