मप्र में रसोई गैस की कीमत 15 रुपए बढ़ी

Updated on 07-10-2021 05:56 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ गए हैं। करीब 15 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत अब 890 की जगह 905 रुपए चुकाना पड़ेगी। इस साल 10 महीने में सिलेंडर 205 रुपए तक महंगा हुआ है, जबकि सिर्फ एक बार ही अप्रैल में 10 रुपए घटाए गए थे। जनवरी में 700 रुपए में सिलेंडर मिल रहा था। ग्वालियर, भिंड-मुरैना में सिलेंडर सबसे महंगा हो गया है। यहां अब एक सिलेंडर 983 रुपए में मिलेगा, हालांकि रेट 15 रुपए से ज्यादा हो भी हो सकते हैं, क्योंकि दूरी के हिसाब से रेट में अंतर आता है। ऐसे में कई जिलों में 20 से 25 रुपए तक रेट हो सकते हैं।


फेस्टिवल सीजन शुरू होने के ठीक पहले यह महंगाई का बड़ा झटका माना जा रहा है। 7 अक्टूबर से त्योहार शुरू हो जाएंगे। दीपावली के बार शुभ मुहूर्त में शादियां भी होंगी। सिलेंडर के रेट बढऩे से त्योहारों के साथ शादियों पर असर पड़ेगा, क्योंकि पिछले साल दीपावली पर सिलेंडर की कीमत करीब 600 रुपए थी।


कई जिलों में 15 रुपए से ज्यादा हो सकते हैं रेट
आम तौर पर रेट महीने की पहली तारीख को बढ़ते हैं पर 6 अक्टूबर की सुबह अचानक कीमत बढ़ा दी गई। इससे गैस एजेंसी संचालक भी हैरान हैं। इससे पहले 17 अगस्त को भी अचानक कीमत बढ़ा दी गई थीं। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कुछ जिलों में 15 रुपए से ज्यादा की वृद्धि की गई है, क्योंकि दूरी के हिसाब से भी सिलेंडर के रेट कम-ज्यादा होते हैं।


5
बार बढ़े, एक बार घटे रेट
इस साल भोपाल में सिलेंडर के रेट 5 बार बढ़े, लेकिन घटे सिर्फ एक बार। सबसे बड़ा इजाफा फरवरी में 75 रुपए हुआ था। इसके बाद मार्च में 50 रुपए, जुलाई, अगस्त-सितंबर में 25-25 रुपए और अक्टूबर में 15 रुपए बढ़े। वहीं, अप्रैल में 10 रुपए घटाए गए थे। जनवरी, मई और जून में ही सिलेंडर के रेट तो बढ़े थे और ही घटे थे। इस हिसाब से 10 महीने में ही सिलेंडर 205 रुपए तक महंगा हुआ है।


दिल्ली-मुंबई से महंगा सिलेंडर भोपाल में
गैस सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई से ज्यादा भोपाल में चुकानी पड़ रही है। दिल्ली और मुंबई में एक सिलेंडर की कीमत 899 रुपए हो गई है। वहीं, भोपाल में यह 905 रुपए में मिलेगा।


-
सिलेंडर को लेकर कांग्रेस कर चुकी प्रदर्शन
रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमत को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। पिछले 4 महीने में भोपाल समेत प्रदेश में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी तक भोपाल की सड़कों पर साइकिल चला चुके हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने नारा दिया था अबकी बार, चौतरफा महंगाई की मार।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.