सिंहस्थ से पहले मांडू में लग्जरी होटल्स:ऑरेंज काउंटी व जहांनुमा पैलेस जैसे चार होटल को जमीनें आवंटित, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Updated on 02-12-2024 12:47 PM

सिंहस्थ से पहले धार जिले के मांडू में चार लग्जरी होटल पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार रहेंगे। उज्जैन, ओंकारेश्वर और इंदौर से इस ऐतिहासिक नगरी की निकटता ही इन्हें आ​कर्षित कर रही है। मप्र सरकार के सामने आईटीसी के वेलकम रैनी चेन होटल के साथ ही, दिल्ली के ऑरेज काउंटी, भोपाल के जहांनुमा पैलेस और उदयपुर की एक होटल ने प्रस्ताव रखा है।

पर्यटन विभाग ने इन्हें जमीन भी आवंटित कर दी है। इनसे पर्यटन नगरी में 107 करोड़ रुपए का निवेश आएगा। इससे एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं देवास के राजा नल तालाब के पास क्लब महिंद्रा को भी जमीन अलाट की गई है। यहां 225 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 2250 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इससे पहले उज्जैन में ताज होटल और भोपाल में होटल हयात की एंट्री हो चुकी है।

एएसआई के अनुसार वर्ष 2023-24 में मांडू में लगभग 3.90 लाख पर्यटक पहुंचे थे जबकि 2024-25 के अगस्त माह में ही 20 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने मांडू का भ्रमण किया। इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या ज्यादा थी।

इंदौर, उज्जैन से नजदीक है

इंदौर से मांडू की दूरी 85, उज्जैन से 135 और ओंकारेश्वर-महेश्वर से 100 किमी के अंदर है। मांडवगढ़ होटल को ग्राम सूलीबर्डी में 2.5 हेक्टेयर, ऑरेंज काउंटी को ग्राम झाबरी में 13 हेक्टेयर, जहांनुमा को 6.348 हेक्टेयर, वेलकम हेरिटेज, आईटीसी को लुन्हेरा की सराय में 2.4214 हेक्टेयर जमीन दी गई है।

यहां 61 ऐतिहासिक इमारतें

मांडू में गुड़ी मांडव, 700 सीढ़ी, रानी रूपमति, बाज बहादुर, जहाज और हिंडोला महल, होशंगशाह का मकबरा सहित 61 ऐतिहासिक इमारतें हैं। प्राचीन चतुर्भुज राम मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, जैन तीर्थ भी है। सात कोठरी में बने महादेव मंदिर में प्रवेश करते समय पानी ठंडा होता है जो आगे गर्म हो जाता है।

मप्र में 24 अभयारण्य, 12 नेशनल पार्क, 7 टाइगर रिजर्व, 14 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स और दो ज्योतिर्लिंग हैं। यही वजह है कि यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हनुवंतिया, गांधी सागर और सरसी आईलैंड जैसी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

इन्वेस्टमेंट पर 15 से 30% की सब्सिडी

मांडू ही नहीं प्रदेश के कई स्थानों पर जमीनें रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई है। इन्वेस्टमेंट पर 15 से 30% की सब्सिडी देते हैं। - शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, पर्यटन मप्र शासन

हेरिटेज होटल बनाने का काम शुरू

आईटीसी ने लुन्हेरा की सराय को हेरिटेज होटल बनाना शुरू कर दिया है। ऑरेंज काउंटी का काम जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगा। - प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर, धार



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.