म. प्र. में हो रहा रिसर्च आधारित योजना बनाने, मॉनीटरिंग और मूल्यांकन का कार्य

Updated on 03-05-2023 06:07 PM

मध्यप्रदेश में रिसर्च आधारित पॉलिसी और योजनाएँ बनायी जा रही हैं। साथ ही रिसर्च के आधार पर ही योजनाओं की मॉनीटरिंग और उनका मूल्यांकन भी किया जा रहा है। यह कार्य राज्य नीति आयोग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान मिल कर कर रहे हैं। इसके लिए स्टेट इंस्टीटयूट फॉर ट्रांसफार्मेशन बनाया गया है। इसकी सराहना केन्द्रीय नीति आयोग ने भी की है। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सीईओ श्री स्वतंत्र सिंह ने यह बात दो दिवसीय पीएचडी संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम में कही।

श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश में किये जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन सिविल सर्विस-डे विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया था। श्री सिंह ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को मूर्तरूप देने में रिसर्चर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आपके रिसर्च के इनपुट से प्रदेश और देश के विकास की योजनाएँ बनायी जा सकेंगी।

साँची युनीवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट इंडिक स्टडीज की वाइस चांसलर डॉ. श्रीमती नीरजा ए. गुप्ता ने कहा कि भारत में इंटीग्रेटेड लर्निंग सिस्टम है। उन्होंने विभिन्न पौराणिक कथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रिसर्च का महत्व है, डिग्री का नहीं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि शास्त्र हमें आगे बढ़ने का ज्ञान देते हैं। इनमें उल्लेखित हर विषय पर रिसर्च किया जा सकता है। उन्होंने नाटय शास्त्र के बारे में भी बताया।

फूड कमीशन ऑफ मध्यप्रदेश के चेयरमेन प्रो. वी.के. मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह की संगोष्ठी लगातार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राहजिंग स्टेट है। रिसर्च के माध्यम से प्रदेश में पॉलिसी बनाने का काम हो रहा है। संस्थान के प्रमुख सलाहकार श्री सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि संगोष्ठी में 25 जिलों के 38 संस्थानों के 151 पीएचडी स्कॉलर शामिल हुए।

पीएचडी स्कॉलर्स ने भी अपने अनुभव साझा किये। इस दौरान बेहतर प्रेजेंटेशन देने वाले शोधार्थी पुरस्कृत किये गये। पुरस्कृत शोधार्थियों में सुश्री प्रीत‍सिंह, सुश्री मेघा भार्गव, श्री अर्जुन सिंह लोधी, श्री दिलीप चक्रवर्ती, श्री राकेश कुमार अहिरवार, श्री रजत यादव, सुश्री स्मृति पंजवानी, सुश्री कात्यायनी शुक्ला, सुश्री प्रियांशी सिंह, श्री उदित साहू, सुश्री रिद्धी जैन, श्री राहुल, सुश्री दीक्षा दुबे, सुश्री दीक्षा श्रीवास्तव, सुश्री अमृता वाजपेयी, सुश्री मेघा सुंदर जी, श्री कल्पित डोंगरे और सुश्री नीरजा गोड शामिल हैं। श्री राजीव भाटिया को विशेष पुरस्कार दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.