एम1एक्सचेंज को भोपाल में विकास में तेजी की उम्मीद

Updated on 15-02-2024 07:11 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश में भोपाल एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है और वहाँ सूक्ष्म, लघु और मँझोले उपक्रमों (एमएसएमई) की संख्या में काफी बढ़त दिख रही है। मौजूदा समय में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, कृषि क्षेत्र, सर्विसेज और इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज क्षेत्र महत्वपूर्ण विकास चालकों के रूप में सामने आते हैं।

एम1एक्सचेंज उन तीन ट्रेड रिसीवेबल डिस्काउंटिंग सिस्टम्स (टीआरईडीएस) प्लैटफॉर्म में से एक है जिन्हें भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा लाइसेंस दिया गया है। एम1एक्सचेंज पश्चिमी क्षेत्र में अपने कुल इनवॉइस का 32% इनवॉयस प्रोसेस करता है। भोपाल में अगले पाँच वर्षों में उद्योग विभाग द्वारा 8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आमंत्रित किये जाने के साथ यहाँ ट्रेड फाइनेंस के लिए माँग में जबरदस्त वृद्धि देखी जा रही है।

एम1एक्सचेंज के प्रमोटर और डायरेक्टर, संदीप महेन्द्रू ने कहा कि, “एम1एक्सचेंज भारत के एमएसएमई को सहायता देने के लिए समर्पित है, जो भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की आकांक्षा के लिए बुनियाद का काम करते हैं। एमएसएमई के लिए किफायती कारोबारी ऋण की सुलभता, विशेषकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में हमारे टीआरईडीएस इकोसिस्टम के जरिये आसान हो जाती है। हमें अगले 12 महीनों में इस क्षेत्र में इनवॉइस डिस्काउंटिंग के दोगुना होने की उम्मीद है।

एम1एक्सचेंज ने अपनी शुरुआत के बाद से अभी तक 80,000 करोड़ रुपये के मूल् की इनवॉइस डिस्काउंटिंग की है और 2 मिलियन से अधिक इनवॉइस को डिस्काउंट किया जा चुका है। कंपनी को मार्च 2024 तक 45,000 करोड़ रुपये कीथ्रूपुट वैल्यू (प्रोसेस किये गये इनवॉइस का कुल मूल्य) की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 2023 में दर्ज 23,100 करोड़ रुपये मूल्य से लगभग दोगुना होगा।

टीआरईडीएस के जरिए फाइनेंसिंगकी माँग में सालाना 100 प्रतिशत वृद्धि देखी जा रही है।टीआरईडीएस के फायदों में 7-10 प्रतिशत प्रतिवर्ष की प्रतिस्पर्धी दर पर ऑनलाइन निविदा प्लैटफॉर्म के माध्यम से 24 घंटे के भीतर इनवॉइस की जल्दी लिक्विडिटी शामिल है। यह प्रक्रिया किसी कोलेटरल और एमएसएमई पर कारवाई के बगैर पूरी की जाती है। पूरी तरह डिजिटल, संपूर्ण उपभोक्ता अनुभव प्रदान करके यह प्लैटफॉर्म ऋण संबंधी चुनौतियों में मानवीय हस्तक्षेप की ज़रुरत कम कर देता है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.