भोपाल में मां दुर्गा विसर्जन चल समारोह निकला, झांकियों को देखने उमड़े लोग

Updated on 14-10-2024 11:25 AM
 भोपाल। श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी पुराने शहर के भारत टाकीज से दुर्गा विसर्जन चल समारोह शुरू हुआ। रविवार शाम 7:30 बजे से मातारानी की झांकियां पहुंचने लगी थीं। रात 10 बजे चल समारोह की शुरुआत हुई। समारोह में 125 से अधिक चलित झांकियां और पांच से 18 फीट तक मां की मूर्तियां शामिल रहीं।चल समारोह में मां दुर्गा का दरबार, श्री कृष्ण लीला प्रसंग, अयोध्या का राम मंदिर समेत अन्य आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। खटलापुरा, प्रेमपुरा, सीहोर नाका, हथाईखेड़ा सहित छह घाटों पर 500 से अधिक मां की मूर्तियां विसर्जित हुई। विसर्जन का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। इससे पहले वर्षा के कारण झांकियों को पालिथीन से ढकना पड़ा। वहीं चल समारोह के लिए बनाए गए मंच वर्षा से भींग गए। इससे चल समारोह शुरू होने में देरी भी हुई।

निकले अखाड़े, दिखाए करतब

श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि इस बार चल समारोह परिवर्तित मार्ग भारत टाकीज से निकाला गया। इसमें ढोल, बैंड, तासे पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे, और माता रानी के जयकारे गूंज रहे थे। जगह-जगह अखाड़ों के कलाकार करतब दिखा रहे थे। चल समारोह में 150 से अधिक मूर्तियां और चलित झांकियां शामिल थीं।

क्रेन मशीन हुई खराब

-इस दौरान भदभदा घाट पर विसर्जन के दौरान क्रेन मशीन खराब हो गई। ऐसे में श्रद्धालुओं की मदद से मां दूर्गा जी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। थोड़ी देर बाद क्रेन मशीन को सुधार कर लिया गया। इसके बाद मूर्तियों का विसर्जित करने का सिलसिला फिर से शुरू हो सका।

ढोल-ढमाकों के साथ विसर्जन

ढोल-ढमाकों के साथ विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। विसर्जन घाटों पर मूर्तियों का सुरक्षित विसर्जन कराने 150 से अधिक गोताखोरों को आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में नियुक्त किया हुआ है। इनके जरिए ही मूर्तियों को विसर्जित किया गया। लोगों को पानी के पास नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। इसके साथ कुंड की तुरंत सफाई भी की जा रही है। रविवार तक विसर्जित मूर्तियों की संख्या 1500 से अधिक पहुंच जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.