हंसी मजाक में दोस्त का बनाया न्यूड वीडियो, 7 महीने बाद ग्रुप में डाला तो मच गया बवाल

Updated on 08-10-2024 11:29 AM
इंदौर: सोशल मीडिया में हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। एक ऐसा ही मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नाबालिग के दोस्तों ने खेल-खेल में उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो जब पीड़ित के पिता के पास पहुंचा तो उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया।

दोस्तों ने ही बनाया वीडियो


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाले एक नाबालिग का उस ही के दोस्तों ने खेल के दौरान जबरदस्ती अश्लील वीडियो बना लिया। घटना के सात महीने बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और नाबालिग के पिता के पास पहुंचा। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे के नाबालिग दोस्त ने खेल के दौरान वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। जब बेटे से इसके बारे में पूछताछ की तो उसने पूरे घटना क्रम की जानकारी दी।


नाबालिग के हैं चार दोस्त


एडिशनल डीसीपी दंडोतिया के मुताबिक नाबालिग के चार दोस्त हैं, जिसमें दो दोस्त उसी के क्लास में पढ़ते हैं। वहीं, दो दोस्त दूसरे क्लास में पढ़ते हैं। वायरल वीडियो जब पिता के पास पहुंचा तो उसने देखा कि दो दोस्त उसे पकड़े हैं और तीसरा दोस्त कपड़ा उतार रहा है। चौथा दोस्त वीडियो बना रहा है।


बाद में वायरल कर दिया वीडियो


पहले वीडियो कहीं आया नहीं था इसलिए पीड़ित ने किसी से बताया भी नहीं था। कुछ महीने बाद एक नाबालिग ने एक वीडियो को ग्रुप में डाल दिया, जो पिता के पास पहुंचा। पिता ने तत्काल तेजाजी नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई गई, जिसके बाद आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.