गुड़-बेसन की मिट्‌टी से जीवामृत-केंचुए से खाद बनाई:500 रुपए में केंचुए लाकर शुरू किया काम

Updated on 14-07-2025 12:32 PM

उज्जैन जिले में बड़नगर तहसील के गांव लोहाना के किसान लक्ष्मीनारायण मुकाती 2019 में वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए 500 रुपए के केंचुए लाए थे। उनसे केंचुआ पालन व वर्मी कम्पोस्ट बनाना शुरू किया। आज 8 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं।

पिछले 5-6 साल में वह एक हजार से ज्यादा किसानों को जैविक खाद व दवाइयां बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण दे चुके हैं। मुकाती बताते हैं, 2019 में नागपुर जाकर जैविक खाद व दवाएं बनाना सीखा। तब से अपने एक एकड़ खेत के लिए वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, घन जीवामृत खुद बना रहा हूं।

वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए जमीन पर प्लास्टिक बिछाकर उस पर एक महीने पुराने गोबर की 3 फीट चौड़ी, 2 फीट लंबी शीट बनाता हूं। सात-आठ दिन तक सुबह-शाम पानी छिड़कता हूं। इसके बाद इसमें एक किलो केंचुए छोड़कर 2 महीने तक रखता हूं और सुबह-शाम पानी का छिड़काव करता हूं।

वर्मी कंपोस्ट छांव में ही बनानी होती है और पानी केवल नमी बनाए रखने जितना डालना होता है। मैंने आइसीनिया फेटिडा किस्म के केंचुए (लाल केंचुआ) उपयोग में लेता हूं। वर्मी कंपोस्ट तैयार होने पर केंचुए गोबर की 3 इंच की निचली सतह में आ जाते हैं। इस सतह को छिड़काव में उपयोग नहीं लेता बल्कि इसके केंचुए फिर से काम में लेता हूं।

किसान मुकाती ने बताया, जीवामृत के लिए 200 लीटर ड्रम में पानी भरकर उसमें 10 किलो गाय का गोबर, 10 लीटर गोमूत्र, 1 किलो बेसन, 1 किलो गुड़, बरगद के पेड़ की या खेत के मेड़ की 1 किलो मिट्टी डालता हूं।

सुबह और शाम इस मिश्रण को मिक्स करता हूं। इससे 7-8 दिन में जीवामृत तैयार हो जाता है। इसे छांव में ही बनाना हाेता है। इसी तरह घन जीवामृत बनाता हूं, जो जीवामृत का सूखा रूप होता है। इसमें 2 किलो गोबर, 10 लीटर गोमूत्र, एक किलो बेसन, एक किलो गुड़, बरगद या मेड़ की मिट्टी को मिलाकर इसके कंडे बनाता और उन्हें छांव में सुखाता हूं।

कंडों के सूखते ही खेत में इसका छिड़काव करता हूं। केंचुए, वर्मी कम्पोस्ट आदि से सालाना 8 लाख रुपए की कमाई हो रही है। मुकाती का कहना है, मैंने जब पहली बार जैविक खाद का उपयोग किया तो खेती में लागत 75 प्रतिशत तक कम हो गई। जबकि बाजार में अनाज अच्छे भाव में बिका। इसलिए मैं अन्य किसानों को भी जैविक खेती के लिए प्रेरित करने लगा। उन्हें अपने खेत पर बुलाता और विधियां समझाता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.