मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

Updated on 11-06-2024 01:19 PM
भोपाल : लोकसभा चुनाव की 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक करेंगे। इसमें उनका सबसे अधिक जोर संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति की समीक्षा को लेकर रहेगा। वह एक-एक मंत्री से संकल्प पत्र में उनके विभागों से संबंधित बड़े कामों पर बात करेंगे। चार जून से 16 जून तक जल संरचनाओं की सफाई के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी वह बात करेंगे। सीएम ने शाम 4 बजे भी एक बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। सभी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

वह इस काम में शुरू से जन प्रतिनिधियों को सहभागी बनने के लिए कह रहे हैं। इसके अतिरिक्त उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां, एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।

आचार संहिता के चलते विभिन्न विभागों के प्रमुख काम रुके हुए थे, मंत्रियों के साथ बैठक के बाद अब इन कामों में तेजी आएगी। वह कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी और आइजी के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक में जनप्रतिनिधि भी जुड़ेंगे।

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, हाल में हुई घटनाओं के संदर्भ में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, योग दिवस की तैयारी, पर्यावरण संरक्षण, खनन जैसे विषयों पर बात करेंगे। इस बैठक में विधायक भी उपस्थित रहेंगे, जिससे क्षेत्र की जमीनी हकीकत भी बता सकें। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का पूरा जोर सुशासन पर रहेगा।

सिंहस्थ की तैयारियां, राजस्व और नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर भी बैठक करेंगे। इसमें संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सिंहस्थ को लेकर चल रहे निर्माण कार्य, क्षिप्रा को निर्मल बनाने का अभियान, परिवहन व्यवस्था, महाकाल दर्शन की व्यवस्था को लेकर वह चर्चा करेंगे। साथ ही राजस्व और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कामकाज की वह समीक्षा भी करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.