मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन

Updated on 04-09-2024 11:01 AM
उज्‍जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 100 वर्ष की आयु के थे और बीते एक सप्ताह से अधिक बीमार थे। फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उज्‍जैन शहर के फ्रीगंज स्थित एसएन कृष्णा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उज्जैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव भी अपने पिता का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनसे मिले थे। अंतिम यात्रा चार सितंबर बुधवार को सुबह 11:30 बजे निज निवास गीता कालोनी, उज्जैन से निकलेगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट, भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

कपड़ा बनाने वाली मिल में करते थे काम


समाजजन के अनुसार पूनमचंद यादव का जीवन संघर्ष के बीच गुजरा। उन्होंने कपड़ा बनाने वाली हीरा मिल में नौकरी भी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री यादव भोपाल से उज्जैन पहुंचे।


नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं


सीएम के पिता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आदि ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।

दुख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं है, किंतु उनके आशीर्वाद की छाव सदैव आपके साथ है। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

दिग्विजय सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन यादव के पिता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.