मप्र सहकारिता विभाग ने नए सिरे से तैयार किया लक्ष्य:प्रदेश में 16 हजार नई दुग्ध सहकारी समितियां गठित होंगी

Updated on 18-04-2025 01:41 PM

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है। गुरुवार को इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद प्रदेश में 635 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) और लगभग 16,000 प्राथमिक सहकारी दुग्ध संकलन समितियां गठित करने का लक्ष्य रखा गया है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश में पैक्स की संख्या 4,457 है। नई पैक्स के गठन के बाद इनकी संख्या 5,000 के पार हो जाएगी। वहीं, दुग्ध संकलन समितियों की संख्या करीब 10,000 है। अब इन्हें बढ़ाकर 26,000 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि अमित शाह ने पैक्स को 30 प्रकार के नए काम सौंपने का भी ऐलान किया था। इनमें पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, और नल जल योजना का संचालन शामिल हैं।

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने सहकारिता विभाग के कामकाज के विस्तार के लिए एक कमेटी गठित की है। उन्होंने मौजूदा एक्ट और गाइडलाइन का अध्ययन कराने को कहा है। यह कमेटी अपनी अनुशंसाएं सरकार को देगी। इसके आधार पर सहकारिता विभाग के कामकाज में विस्तार किया जाएगा।

इस समिति में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक मनोज पुष्प, अपेक्स बैंक एमडी मनोज गुप्ता, अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य पीएस तिवारी, संयुक्त आयुक्त केके द्विवेदी और एचएस बघेला को शामिल किया गया है। आगामी 20 जून को को-ऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (सीपीपीपी) मॉडल पर विभाग की ओर से एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। ताकि इस मॉडल को जमीनी स्तर पर समझाया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.