मप्र को लगा बड़ा झटका... पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले तीन खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल

Updated on 24-07-2024 01:00 PM
भोपाल। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, पेरिस पैरालंपिक क्वालीफाई करने वाली पैरा केनो खिलाड़ी रजनी झा, अकादमी की स्टार एथलीट शालिनी और पैरा केनो खिलाड़ी गजेंद्र सिंह डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। नाडा की रिपोर्ट में ये तीनों खिलाड़ी पाजिटिव पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के आने से मध्य प्रदेश को तगड़ा झटका लगा है।शालिनी रांची में हुए राष्ट्रीय खेलों में डिस्कस थ्रो स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके कोच संदीप सिंह भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। पेरिस पैरालंपिक में क्वालीफाई करने वाली पैरा कैनो खिलाड़ी रजनी झा का नाम भी आया है। एशियाई खेलों में पैरा कैनो स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता गजेंद्र सिंह इसमें भी शामिल हैं।
इन तीनों खिलाड़ियों को उनके खेल संघों ने निलंबित कर दिया है। एथलीटों के स्वजनों का कहना है कि वे प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे। संपर्क करने पर मप्र खेल विभाग के अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। प्रतिबंध के खिलाफ एथलीटों की अपील प्रक्रिया आने वाले महीनों में सामने आएगी। डोपिंग प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने की प्रक्रिया लंबी और जटिल हो सकती है, जिसमें कई कदम और सुनवाई शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.