विधानसभा में आर्थिक के साथ कृषि सर्वेक्षण भी प्रस्तुत करेगी मप्र सरकार

Updated on 11-06-2024 01:26 PM

भोपालएक जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। इसमें प्रदेश के विकास, प्रति व्यक्ति आय, कृषि विकास और औद्योगिक विकास दर बताई जाएगी। वर्ष 2022-23 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7.06 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़ी है। इसके साथ ही कृषि सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों के साथ चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद

प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने, लोगों की आय बढ़ाने के साथ औद्योगिक विकास सरकार की प्राथमिकता में है। इसको लेकर लगातार काम भी हो रहा है और इसके परिणाम भी सामने आए हैं। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ रहा है।आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास और उसके फलस्वरूप प्राप्त हुई उपलब्धियों को प्रदेशवासियों के सामने रखा जाएगा।

इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में हो रहे कामों को लेकर भी सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के साथ चुनौतियों का भी उल्लेख होगा। सरकार इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए अपना रोडमैप भी बताएगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश के बाद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.