मप्र खनिज विभाग ने किया एक प्रयोग:तय समय में माइनिंग प्लान, पर्यावरण और वन अनुमति नहीं ली तो कॉन्ट्रैक्टर पर लगेगी पेनल्टी

Updated on 27-05-2025 12:30 PM

खनिज ब्लॉक मिलने के बाद खनन की प्रक्रिया शुरू होने में लगने वाले समय को कम करने के लिए मप्र खनिज विभाग ने पहली बार एक प्रयोग किया है। राजधानी में सोमवार को खनिज लीजहोल्डर, उनके कंसलटेंट, वन-राजस्व जैसे विभागों और राज्य-केंद्र की एजेंसियों को साथ लेकर आयोजन किया गया। इसमें माइनिंग प्लान से लेकर पर्यावरण अनुमति जैसे सभी विषयों पर एक्सपर्ट ने जानकारी साझा की।

यह भी बताया गया कि अब अनुमतियों की प्रक्रिया सालों तक नहीं चल सकेगी। केंद्र नया संशोधन ला रहा है। इसके मुताबिक, तय सीमा में माइनिंग प्लान, वन-पर्यावरण जैसी अनुमति नहीं ली तो खनन ठेकेदार पर पेनल्टी लगेगी।

प्रशासन अकादमी में हुए आयोजन में खनन सेक्टर, सरकारी अधिकारी और कंसलटेंट शामिल हुए। खनिज ब्लॉक नीलामी में मिलने के बाद से पर्यावरण, वन और राजस्व जैसे विभागों से अनुमति की क्या प्रक्रिया है, उस पर जानकारी साझा की गई, ताकि अनावश्यक देरी न हो। वन अधिकारियों ने बताया कि फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट में खनन अनुमति के लिए परिवेश पोर्टल पर क्या-क्या जानकारी देना आवश्यक है।

माइनिंग प्लान से लेकर पर्यावरण अनुमति जैसे विषयों पर एक्सपर्ट ने दी जानकारी

छोटी-छोटी गलतियों से रुकते हैं माइनिंग प्लान

इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के जबलपुर के अधिकारियों ने माइनिंग प्लान के बारे में तकनीकी जानकारी दी। सीनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट माधवराव साबरे ने कहा कि नीलामी के बाद 90 दिनों में माइनिंग प्लान अप्रूव हो जाना चाहिए, पर छोटी-मोटी गलतियों से यह अटक जाता है। जैसे बाउंड्री पिलर के कोऑर्डिनेट गलत दे दिए और जल्दबाजी में पूरे दस्तावेज नहीं ​दिए।

देश में पहली बार ऐसा प्रयोग: प्रमुख सचिव

प्रमुख सचिव खनन उमाकांत उमराव ने कहा कि देश में पहली बार यह प्रयोग हुआ है, जहां खनन से जुड़े स्टेकहोल्डर के साथ बैठकर जानकारी दी गई है। खनिज ब्लॉक की नीलामी के बाद खनन शुरू करने तक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बना हुआ है। गलतियां होने पर अनुमतियां 4 से 5 साल तक नहीं मिल पातीं। इन्हें दूर करने के लिए यह प्रयोग हुआ है।

केंद्र कर रहा पेनल्टी के संशोधन की तैयारी

केंद्र खनन अनुमति नियमों में संशोधन की तैयारी कर रहा है। इसके मुताबिक, खनन लाइसेंस मिलने के 3 साल के अंदर माइनिंग प्लान की स्वीकृति, वन और पर्यावरण की सहमति लेनी होगी। यदि इस अवधि में ये अनुमतियां नहीं मिल सकीं तो सिर्फ दो साल का ही एक्सटेंशन मिल पाएगा। अभी सालों तक अनुमतियों की प्रक्रिया चलती रहती है। माइनिंग प्लान के लिए 4 महीने का समय होगा। 6 माह तक अनुमति नहीं ली तो सिक्योरिटी राशि का 5% और उसके बाद हर 6 महीने पर 2% पेनल्टी लगेगी। पर्यावरण अनुमति 18 महीने में और 11 महीने के अंदर माइनिंग लीज का पालन नहीं करने पर पेनल्टी लगेगी।

वन और पर्यावरण अनुमति में देरी

आयोजन में आए लीजहोल्डर्स ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी वन विभाग से और पर्यावरण अनुमति लेने में आती है। इन विभागों से आए अधिकारियों ने कहा कि छोटी-मोटी तकनीकी जानकारी गलत भरने और पूरे दस्तावेज नहीं देने से ये सहमतियां अटकती हैं। इन्हें सुधारकर जल्द अनुमति मिल सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.