अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश मंडप की धूम

Updated on 15-11-2021 05:16 PM

भोपाल प्रगति मैदान नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2021 में मध्यप्रदेश के मंडप में ग्रामीणों द्वारा उत्पादित सामग्रियों ने धूम मचा दी हैं। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मध्यप्रदेश पेवेलियन का रविवार को उदघाटन किया।

टूरिज्म,खाद्य,कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी मंडप की धूम

पेवेलियन में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम, एमपी पर्यटन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लघु उद्योग निगम, मृगनयनी एंपोरियम, कृषि एवं किसान कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने भाग लिया और अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। प्रमुख उत्पादों में सीधी जिले का कोदो-कुटकी और पंजा दरीटीकमगढ़ के पीतल के उत्पादशिवपुरी की कपड़े की जैकेटभोपाल के हस्तकला उत्पादरतलामी सेंव के साथ मृगनयनी एम्पोरियम द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कृषि आधारित एक स्टार्टअप Inventohack  ने भी प्रदर्शनी में भाग लिया।

प्रति वर्ष प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर में यह मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले में अन्य देशों के अलावा विभिन्न राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, भारत शासन के मंत्रालय द्वारा भाग लिया जाता है। देश की आजादी के 75 वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित 40वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 आत्म निर्भर भारत की थीम पर केन्द्रित है। इस आयोजन से देश में निवेश और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन में मध्य प्रदेशशासन के आवासीय आयुक्त पंकज रागअपर आवासीय आयुक्त प्रकाश उन्हाले, मप्र लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पालेमृगनयनी मप्र एम्पोरियम, नई दिल्ली के प्रभारी उप मुख्य महाप्रबंधक बीएन तिवारी के साथ-साथ दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.