मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 01-03-2024 12:01 PM

मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेश के लिए इच्छुक सभी संस्थाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री साइमन वांग के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौजन्य भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उच्चायुक्त श्री वांग ने बताया कि वे पहली बार मध्यप्रदेश आए हैं। मध्यप्रदेश में नवगठित सरकार ने पिछले 60 दिनों में विकास और जनहित के जो कार्य किए हैं वह प्रशंसा योग्य है। साथ ही प्रदेश में विकास के लिए निवेश के नए द्वार के रूप में उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन एक ऐतिहासिक निर्णय है। सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक हैं और उज्जैन के रीजनल कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए आए हैं।

सिंगापुर की कंपनी सैमकॉम ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करती है। लोकसभा चुनाव के बाद यह कंपनी पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए मध्यप्रदेश आने की इच्छुक है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उन्होंने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का भ्रमण किया है और स्किल के तकनीकी कोर्स में सिंगापुर भी एक सांझेदार है। उच्चायुक्त श्री वांग ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सिंगापुर आने के लिए आमंत्रित भी किया।

प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर के कॉन्सुलेट जनरल श्री चियोंग मिंग फूंग, फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) श्री सीन लिम, फर्स्ट सेक्रेटरी (इकोनॉमिक) श्री विवेक रागुरामन, वाइस कोंसुल (पॉलिटिकल) श्री जाकाउस लिम और पॉलिटिकल एक्सोनॉमिकल विशेषज्ञ सुश्री एरिका मारिया साथ थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.