ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स से मध्य प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने की सरकार की योजना

Updated on 14-02-2025 10:32 PM

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी क्रम मेंराज्य सरकार ने "मध्य प्रदेश ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2025" लॉन्च की हैजिसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों को राज्य में GCCs स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि मध्य प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए नवाचार और निवेश दोनों आवश्यक हैं। उनकी सरकार तकनीकी उन्नतिरोजगार सृजन और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस नीति को लेकर आई है।

नीति के प्रमुख लक्ष्य: इस नीति के तहत राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य सुनिश्चित किया है:- • 50 से अधिक GCCs की स्थापना और 37,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करना। • मध्य प्रदेश को आईटीएडवांस्ड एनालिटिक्सअनुसंधान एवं विकास (R&D) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना। • विदेशी निवेश आकर्षित कर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना। • ऑटोमोटिवफार्मास्युटिकल्सलॉजिस्टिक्सटेक्सटाइल और एयरोस्पेस जैसे उद्योगों के लिए मध्य प्रदेश को GCC हब बनाना।

उद्योगों को कई लाभ इस नीति के तहतकंपनियों को कई प्रोत्साहन दिए जाएंगेजैसे: • वित्तीय सहायता और कर लाभ। • R&D के लिए सहयोग और आधुनिक तकनीकी विकास को प्रोत्साहन। • कम परिचालन लागतजिससे व्यवसाय करना अधिक किफायती होगा।

नीति के क्रियान्वयन के लिए विशेष इकाई सरकार ने MPSEDC (मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड) को इस नीति का नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। इसके अलावापॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) का गठन किया जाएगाजो प्रोजेक्ट अप्रूवल और निवेशकों की सहायता करेगा। इससे इस नीति के शीघ्र लागू होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश: GCCs के लिए आदर्श डेस्टिनेशन सरकार की नीति निवेशकों को मध्य प्रदेश के उद्योग अनुकूल माहौल का लाभ उठाने में मदद करेगी। राज्य की निम्न क्षेत्र में मजबूत स्थिति इसे GCCs के लिए आदर्श डेस्टिनेशन बनाती है:- • मजबूत आईटी इकोसिस्टम: आईटी निर्यात में तीन गुना वृद्धि, 43% वार्षिक वृद्धि दर। • कुशल कार्यबल: हर साल 50,000+ टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट्स।• बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर: 5 SEZs, 15+ IT पार्कऔर 150+ इलेक्ट्रॉनिक्स इकाइयाँ। • ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस: 2023 की रैंकिंग में मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में नीति की प्रस्तुति: राज्य सरकार 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में इस नीति को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेगी। इस समिट में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। GCC नीति 2025 से मध्य प्रदेश को वैश्विक कंपनियों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने में मदद मिलेगी। नई नौकरियोंनिवेश और आधुनिक तकनीकों के साथयह नीति राज्य को भारत के GCC विकास में अग्रणी बनाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.