निर्यात में दो पायदान नीचे खिसका मध्य प्रदेश, गुजरात पहले और उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर

Updated on 24-05-2024 12:13 PM
भोपाल। पिछले पांच वर्ष से निर्यात में बढ़त बना रहा मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में इस बार पिछड़ गया है। इसकी मुख्य वजह रूस-यूक्रेन युद्ध बताया जा रहा है। इसने मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत का निर्यात प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 65 हजार 255 करोड़ रुपये का सामान निर्यात हुआ है।वित्तीय वर्ष 2022-23 में 65 हजार 878 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। इसी के साथ राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मध्य प्रदेश निर्यात में दो पायदान नीचे खिसककर 13वें से 15वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में मध्य प्रदेश से निर्यात में महज 0.02 प्रतिशत की ही कमी आई है।

वाणिज्यिक जानकारी एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की वित्तीय वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में 13वें स्थान पर रहा मध्य प्रदेश वर्ष 2023-24 में 15वें स्थान पर है। वहीं शीर्ष पांच राज्यों में क्रमश: गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन राज्यों में भी पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में कम निर्यात दर्ज किया गया है।

देश में कुल निर्यात में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत

वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत से कुल निर्यात 36.19 लाख करोड़ रुपये का हुआ। इस अवधि में मध्य प्रदेश ने 65 हजार 255 करोड़ रुपये का निर्यात कर देश में कुल निर्यात का 1.8 प्रतिशत योगदान किया। विगत पांच वर्षों में मध्य प्रदेश से सर्वाधिक फार्मा प्रोडक्ट्स का निर्यात किया गया है। इसके अलावा कपड़ा, अनाज, मशीनों, एल्युमीनियम और प्लास्टिक का निर्यात सर्वाधिक 10 उत्पादों में शामिल है।

पांच साल की तुलना में मप्र ने बनाई बढ़त

वर्ष -- निर्यात (करोड़ रुपये में)-- देश में स्थान

2023-24 -- 65,255 -- 15वां

2022-23 -- 65,878 -- 13वां

2021--22 -- 58,407 -- 13वां

2020- 21 -- 47,959 -- 14वां

2019-20 -- 37,693 -- 16वां

2018-19 --44,639 -- 14वां

शीर्ष पांच राज्यों में निर्यात की स्थिति

राज्य-- वर्ष 2023-24-- वर्ष 2022-23 -- देश में स्थान

गुजरात -- 11,12,727 -- 12,00,002 -- प्रथम

महाराष्ट्र --5,56,400 -- 5,81,439 -- द्वितीय

तमिलनाडु --3,60,636 --3,26,711 -- तृतीय

कर्नाटक -- 2,20,472 --2,23,895 -- चौथा

उत्तर प्रदेश -- 1,70,341 --1,74,037 -- पांचवां

(नोट - राशि करोड़ रुपये में)

मप्र से सर्वाधिक निर्यात अमेरिका को

देश-- निर्यात (करोड़ में)

अमेरिका -- 12600

बांग्लादेश --5524

चीन-- 3060

यूएई -- 2700

नीदरलैंड-- 2352

दक्षिण अफ्रीका- 1784

फ्रांस -- 1671

सऊदी अरब-- 1479

नेपाल -- 1468

जर्मनी-- 1342

पिछले पांच वर्ष की तुलना में मध्य प्रदेश से निर्यात बढ़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद खाद्यान्न जैसे गेहूं, चावल, प्याज का प्रदेश से अन्य देशों को बड़ी मात्रा में निर्यात किया गया। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं निर्यात में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। अब जीआई टैग उत्पादों का निर्यात करने की तैयारी है।

 - सुविध शाह, संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार, इंदौर-भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.