मध्यप्रदेश, तीर्थ-यात्रियों को हवाई यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य

Updated on 19-05-2023 06:09 PM

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जो मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 21 मई रविवार को भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिये तीर्थ-यात्रियों के इंडिगो विमान को हरी झण्डी दिखाएंगे। इसमें 24 पुरूष और 8 महिलाएँ प्रयागराज के दर्शन के लिये रवाना होंगे।

अपर मुख्य सचिव गृह एवं धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा ने मंत्रालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रदेश के बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को रेल मार्ग से यात्रा कराने वाला पहला राज्य भी मध्यप्रदेश रहा है। अब मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के बुजुर्गों को वायुयान से देश में पहली बार तीर्थ-दर्शन कराने जा रहे हैं। योजना में प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं है, लाभान्वित होंगे। पहली विमान यात्रा 21 मई को प्रात: 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिये इंडिगो से प्रस्थान करेगी। प्रयागराज जाने वाले 32 तीर्थ-यात्रियों के साथ एक अनुरक्षक भी रहेगा।

हवाई मार्ग से तीर्थ-दर्शन करने वाले यात्री अपने साथ अधिकतम 15 कि.ग्रा का एक चेक इन बेग और 7 कि.ग्रा. वजन वाला हेंड बेग ले जा सकेंगे। तीर्थ-यात्रियों की सहायता के लिये भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर भी स्थापित किया जायेगा। तीर्थ-यात्री प्रयागराज में दर्शन कर सोमवार शाम तक वापस भोपाल लौट आएंगे। रेल मार्ग से तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-दर्शन करने में 4 से 5 दिन का समय लगता था। राज्य सरकार के द्वारा बुजुर्गों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाने से 24 से 36 घण्टे में यात्रा पूर्ण हो जाना बुजुर्गों के लिये सुविधाजनक हो जाएगा।

संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायण चारी, आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर श्री रामजी अवस्थी सहित विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वायुयान से प्रथम चरण का तीर्थ-यात्रा कार्यक्रम

डॉ. राजौरा ने बताया कि वायुयान से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना का प्रथम चरण भोपाल से 21 मई को प्रारंभ होगा। इसी क्रम में 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 25 मई को बैतूल जिले के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 26 मई को देवास के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 3 जून को खण्डवा के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 4 जून हरदा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 6 जून को मंदसौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 8 जून को नर्मदापुरम के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 9 जून को नीमच के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 15 जून को बड़वानी के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 16 जून को इंदौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 18 जून दमोह के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 19 जून को बुरहानपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 19 जून को रतलाम के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 20 जून को शाजापुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 22 जून को सागर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 23 जून को खरगोन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर, 2 जुलाई को विदिशा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 3 जुलाई को अलीराजपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 4 जुलाई को राजगढ़ के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 6 जुलाई को सीहोर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन, 7 जुलाई को धार के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी, 16 जुलाई को रायसेन के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज, 19 जुलाई को झाबुआ के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा विमान से करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.