'मध्यप्रदेश उत्सव' बेंगलुरु में 9 जनवरी से:ऑर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन आश्रम में चार दिन चलेगा पर्यटन-संस्कृति का समागम

Updated on 07-01-2025 12:46 PM

मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक 'मध्यप्रदेश उत्सव' चलेगा। इसमें प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर से आने वाले 'आर्ट ऑफ लिविंग' के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए खास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा।

फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा आयोजन यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर समूह, ओरछा का इतिहास, पचमढ़ी की पहाड़ियां और सांची के स्तूप जैसी धरोहरों के बारे में आगन्तुकों को 360 डिग्री वर्चुअल अनुभव भी कराया जाएगा। प्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन बेंगलुरु के लोगों और दुनियाभर से आए पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव साबित होगा, जो प्रदेश की अनमोल सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से परिचय कराएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.