देश में बिजली का 40% हिस्सा गैर परंपरागत स्रोतों से करने की दिशा में मध्यप्रदेश की भी भागीदारी रहेगी: मंत्री श्री शुक्ला

Updated on 11-01-2024 11:57 AM

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा की आज की प्रमुख आवश्यकता है ऊर्जा यानी कि बिजली। गैर परंपरागत स्रोतों से 2030 तक देश की 40% बिजली का उत्पादन करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी जी का है। बिजली के गैर परंपरागत स्रोतों को अपने आप में समाए हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उर्जा के विजन के प्रति कृत संकल्पित है।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंत्रालय में अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा में तेजी से परिवर्तन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। कोयला, तेल और गैस के जलने से होने वाला जलवायु परिवर्तन पहले से ही दुनिया भर के समुदायों, अर्थव्यवस्थाओं और पारिस्थितिक तंत्र को हानि पहुँचा रहा है। जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे आसान तेज और सबसे प्रभावी तरीका नवकरणीय ऊर्जा और भंडारण पर आधारित ऊर्जा की ओर हमें आगे बढ़ाना होगा। जिससे 2030 तक बिजली उत्पादन का 40% हिस्सा गैर परंपरागत स्रोत से पूरा किया जाना है। जिसके लिए हम सब कृत संकल्पित होकर जुट जाये।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदोरिया,विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह जनप्रतिनिधि,विभाग के अधिकारियों ने मंत्री शुक्ला को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.