ऐसी सुविधा वाला मप्र का पहला सरकारी अस्पताल:एम्स भोपाल में अगले महीने शुरू हो सकता है आईवीएफ से इलाज

Updated on 15-05-2025 01:09 PM

भोपाल के एम्स में अब आईवीएफ ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू होने जा रही है। एम्स भोपाल प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा होगी। एम्स डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यह सुविधा जून के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। आईवीएफ स्किल लैब में डिजिटल सिमुलेटर लगाए गए हैं। इनसे डॉक्टर हिस्टेरोस्कोपी, डिंब पिक-अप और भ्रूण स्थानांतरण का अभ्यास कर सकेंगे।

ये सिमुलेटर एआई तकनीक पर आधारित हैं। इनमें अलग-अलग कठिनाई स्तर के केस शामिल हैं। इससे डॉक्टरों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। आईवीएफ उन महिलाओं के लिए सहायक है, जिन्हें गर्भधारण में दिक्कत होती है। आज की जीवनशैली, खानपान और तनाव के कारण महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी होती है। कई बार मिसकैरेज भी हो जाता है।

ऐसे होता है आईवीएफ इस प्रक्रिया से पहले महिला और पुरुष जांच होती है। पुरुष के स्पर्म को लैब में जांचा जाता है। सक्रिय शुक्राणु अलग किए जाते हैं। महिला के अंडे को इंजेक्शन से निकालकर फ्रीज किया जाता है। फिर अंडे पर सक्रिय शुक्राणु डाले जाते हैं। तीसरे दिन भ्रूण तैयार हो जाता है। उसे कैथेटर की मदद से महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। दो हफ्ते बाद जांच होती है और प्रेग्नेंसी से जुड़ी सलाह दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.