भोपाल में मध्‍य प्रदेश के पहले पुलिस अस्पताल ने लिया आकार, सितंबर में शुरू होगा

Updated on 23-08-2024 12:36 PM
भोपाल। अब मध्‍य प्रदेश में पुलिस व उनके स्वजनों को बेहतर इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजधानी में भदभदा चौराहा पर सैर सपाटा के पास प्रदेश का पहला पुलिस अस्पताल बनाया जा रहा है। 10 करोड़ की लागत से 50 बिस्तरों के अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है। सितंबर में अस्पताल पुलिसकर्मियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश के सभी पुलिसकर्मी करवा सकेंगे उपचार

इसमें भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न विंग में तैनात पुलिसकर्मी अपना व स्वजनों का इलाज करा सकेंगे। 4250 वर्ग फीट में दो मंजिला अस्पताल बना रहा पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। अस्पताल का संचालन 25वीं बटालियन करेगी।

यह रहेगी सुविधा
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस 50 बिस्तर के इस अस्पताल में छह ओपीडी के साथ दो आधुनिक मशीनों वाले आपरेशन थियेटर होंगे।
  • पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे अस्‍पतपाल में विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
  • अधिकारियों के अनुसार, भवन में फर्नीचर व इलाज की सुविधा के लिए मशीनों, पैथोलाजी लैब सहित अन्य कार्य जल्द पूरे किए जाने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.