इंदौर के बीमा अस्पताल में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कालेज बनेगा

Updated on 10-07-2023 12:53 PM
इंदौर। नंदानगर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल परिसर में 500 बिस्तर का नया अस्पताल बनाया जा रहा है। अब यहां मेडिकल और नर्सिंग कालेज भी बनाया जाएगा। अस्पताल का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसको मंजूरी दी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए।

मेडिकल कालेज को मंजूरी के बाद यह प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कालेज होगा, क्योंकि इसके साथ 500 बिस्तर का अस्पताल भी जुड़ा रहेगा। बीमा अस्पताल में शुरू होने वाला मेडिकल कालेज इंदौर का दूसरा शासकीय मेडिकल कालेज होगा। इंदौर में एमजीएम मेडिकल कालेज पहले से है। इसका 100 बिस्तर का एमवाय अस्पताल संचालित होता है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह रविवार को नंदानगर स्थित बीमा अस्पताल पहुंचे। यहां नए अस्पताल भवन का दौरा करने के दौरान विधायक रमेश मेंदोला ने मेडिकल और नर्सिंग कालेज बनाने का प्रस्ताव रखा।

इस पर केंद्रीय मंत्री यादव ने तुरंत मंजूरी देते हुए अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। विधायक मेंदोला ने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण और मेडिकल कालेज के बनने से निजी क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। यह मध्य प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है।

आयुष्मान कार्ड से भी जुड़ेगा

नंदानगर स्थित बीमा अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस अस्पताल को अक्टूबर-नवंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने तक मेडिकल कालेज शुरू करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। बीमा अस्पताल में बड़ी संख्या में श्रमिक उपचार कराने आते हैं। अब अस्पताल को आयुष्मान कार्ड से भी जोड़ा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.