मध्य प्रदेश की शाहपुर पुलिस पर ब्राह्मण युवक को पीटने और चोंटी उखाड़ने का आरोप, हंगामा

Updated on 17-09-2024 10:39 AM

 मऊगंज । मऊगंज के शाहपुर पुलिस पर एक ब्राह्मण युवक ने मारपीट करने के साथ ही शिखा उखाड़ने का आरोप लगाया है। इसके बाद भारी संख्या में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुंचकर घेराव किया है।


पुलिस की इस हरकत का संबंध हफ्ते भर पहले के घटनाक्रम से है। एक सप्ताह पूर्व पहाड़ी गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने सड़क में जाम लगा दिया था। इस दौरान वहां पहाड़ी गांव निवासी नरेंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। पुलिस ने सड़क जाम करने वाले 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रात में ही नरेंद्र मिश्रा को पुलिस गिरफ़्तार कर थाने ले गई।


पुलिसकर्मी व पहाड़ी गांव के दो लोगों ने दिया अंजाम


स्‍वजनों ने आरोप लगाया है कि शाहपुर पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी सहित पहाड़ी गांव के ही दो लोगों नेे मिलकर उसके साथ बड़े बेरहमी से मारपीट की गई। उसकी शिखा उखाड़ लिया गया। इसके बाद नरेंद्र मिश्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। जमानत पर लौटने के बाद नरेंद्र मिश्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी।


लोगों ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव


सोमवार को गांव के आधा सैकड़ा लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव कर दिया । इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग आमरण अनशन करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.