मदुरै के व्‍यापारी को कार से किया अगवा, पिस्‍तौल की नोक पर 21 लाख रुपये लूटे

Updated on 30-06-2023 06:09 PM
भोपाल। राजधानी में दिनदहाड़े लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मदुरै के एक कारोबारी को बंधक बनाकर उससे 21 लाख रुपये लूट लिए गए। आरोपितों से कारोबारी का संपर्क फोन के जरिए हुआ था और जिन्‍होंने उसे प्लास्टिक का कच्‍चा माल बेहद सस्‍ते दामों में उपलब्‍ध कराने का झांसा देकर उसे भोपाल बुलाया था। कारोबारी के भोपाल आने पर आरोपितों ने गन प्वाइंट पर उससे अलग-अलग सात खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित कारोबारी किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से छूटकर वापस मदुरै पहुंचा। जहां उसकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर उसकी केस डायरी भोपाल भेजी है। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक मदुरै निवासी 39 वर्षीय बी सतीश प्लास्टिक का कारखाना चलाते हैं। उनको कच्चे माल की हमेशा जरूरत रहती है। इसलिए वह सस्ते रेट पर सामान खरीदने के लिए संपर्क करते रहते हैं। कुछ दिन उनको एक नंबर मिला, उस पर उन्होंने बात की तो काफी सस्ते दामों पर प्लास्टिक मिल रही थी। उन्होंने उस नंबर पर बात कर सौदा पक्का कर लिया और वह 23 जून को भोपाल आ गए और एक होटल में आकर रुके। उसके बाद उन्होंने उस पार्टी से बात की, जो सस्ते दाम पर उनको कच्चा माल उपलब्ध करवा रही थी। उनको आरोपितों ने गांधीनगर के आसाराम तिराहे पर मिलने बुलाया। यहां पहुंचे तो आरोपितों ने उनको कार में बिठा लिया और पूरे शहर में घुमाते रहे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उनकी कनपटी पर पिस्‍तौल अड़ा दी और उनसे करीब सात खातों में 21 लाख रुपये की राशि जमा करवा ली। उसके बाद पीडित् को धमकाया कि अगर भोपाल में किसी को बताया तो उसे गोली मार देंगे। वह डर के कारण भोपाल से सीधे वापस मदुरै पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्‍त से की। इस पर मदुरै थाने में एफआइआर दर्ज होने के बाद केस डायरी क्राइम ब्रांच पहुंची।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.