इंदौर में तिरंगा लगाते वक्त मजिस्ट्रेट का बेटा करंट से झुलसा, लाइनमैन-मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Updated on 16-08-2024 01:44 PM
इंदौर। इंदौर में बिजली कंपनी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक मजिस्ट्रेट का 10 साल का बच्चा करंट की चपेट में आ गया।उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने लाइनमैन और मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना पंढरीनाथ थाना अंतर्गत जवाहर मार्ग की है। मोहम्मद असलम देहलवी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। देहलवी सिविल कोर्ट सनावद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। जवाहर मार्ग वाले मकान पर देहलवी के पिता मोहम्मद युसूफ देहलवी और मां रजिया बी रहती हैं।

गैलरी के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

स्वास्थ्य खराब होने से मां अस्पताल में भर्ती थी। देहलवी अपनी मां को देखने के लिए परिवार सहित इंदौर आ गए थे। उनका दो मंजिला मकान है। गैलरी से सिर्फ पांच फीट की दूरी से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ये तार खुले हुए हैं, उन पर प्लास्टिक के पाइप भी नहीं लगे हुए हैं।

कई बार बिजली कंपनी को शिकायत की थी

सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध देहलवी द्वारा कई बार बिजली कंपनी को शिकायत की गई थी। मीटर की रीडिंग लेने आने वाले कर्मचारियों को भी अवगत करवाया गया। सुभाष चौक के कर्मचारी अंकुर गोयल को भी लापरवाही बताई गई।

झंडा लगाते वक्त बच्चा आ गया करंट की चपेट में

गुरुवार को देहलवी का दस वर्षीय बेटा मोहम्मद अरसान देहलवी गैलरी में राष्ट्रीय ध्वज लगा रहा था। तार खुला होने के कारण अरसान को करंट का झटका लगा। अरशान के दोनों हाथ और पैर झुलस गए।

आईसीयू में चल रहा बच्चे का इलाज

चचेरा भाई अनवर और मामू का बेटा शहजाद चीख सुनकर दौड़े। मोहम्मद अरशान की जान खतरे में है। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। मामले में बिजली कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.