यूएई ट्रिप पर महाआर्यमन सिंधिया, NRI उद्योगपतियों से मुलाकात कर युवाओं को सौगात देने कर रहे ये खास काम

Updated on 19-10-2024 11:38 AM
ग्वालियरकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने अब बड़ी जिम्मेदारियों के साथ काम करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में वे तीन दिन के यूएई दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा 18 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरे का मकसद अप्रवासी भारतीय युवाओं और भारतीय स्टार्टअप्स को मदद और नई गति देना है। सिंधिया दुबई में इंडियन पीपल फोरम यानि आईपीएफ द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

महाआर्यमन सिंधिया इस दौरे में सबसे पहले आईपीएफ बिजनेस काउंसिल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में मध्यप्रदेश और भारत के अन्य शहरों में अप्रवासी भारतीयों द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें कई बड़े अप्रवासी भारतीय उद्योगपति शामिल होंगे।

यूएई में काम रहे भारतीय उद्यमियों से करेंगे बात


इसके बाद महा आर्यमन सिंधिया आईपीएफ़ स्टार्टअप हब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यहां वे यूएई में काम कर रहे युवा भारतीय उद्यमियों से बातचीत करेंगे।

स्टार्टअप्स में निवेश के लिए विशेष फंड


इस कार्यक्रम में भारत के स्टार्टअप्स में निवेश के लिए एक विशेष फंड भी बनाया जाएगा। इस फंड का इस्तेमाल भारत के युवाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप्स को आर्थिक मदद देने के लिए किया जाएगा। महा आर्यमन सिंधिया दुबई में आईपीएफ के यूथ चैप्टर का भी उद्घाटन करेंगे।


अबू धाबी के हिंदू मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन


इसके अलावा वे अबू धाबी के उस भव्य हिंदू मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। इस भव्य मंदिर का उद्घाटन इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद से भारी संख्या में भारतीय यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.