जुलाई को महाकाल की पहली सावन सवारी, लेकिन मार्ग में अब भी कई मुश्किल

Updated on 07-07-2023 06:23 PM
 उज्जैन। राजाधिराज महाकाल की प्रथम सवारी निकलने में अब सिर्फ चार दिन शेष बचे हैं। बावजूद व्यवस्था और आवश्यकता के बीच बड़ा फर्क नजर आता है। सवारी मार्ग पर मुश्किलें दिखाई पड़ती हैं। जर्जर मकान, अधूरा सड़क निर्माण और बैरिकेंडिंग की ऊंचाई परेशानी का सबब बनेगी। बुधवार को संभागायुक्त संदीप यादव, आइजी संतोष सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी सचिन शर्मा ने क्षेत्र का दौरा किया।

सवारी मार्ग क्लियर न होने पर संभागायुक्त को छलांग लगाकर बाधाएं पार करना पड़ी। आधे से ज्यादा मार्ग का मुआयना फिर उन्होंने ई-कार्ट में बैठकर ही किया। संभागायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने महाकाल सवारी मार्ग और महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा।

सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर को देखा
मंदिर में और सवारी मार्ग पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन सुलभता से कराने की व्यवस्था बनाने के निर्देश कलेक्टर और मंदिर प्रशासक को दिए। बैरिकेडिंग की ऊंचाई का विशेष ख्याल रखने को कहा। कंट्रोल रूम पहुंच मंदिर और मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर को देखा। विस्तारित मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

11 सितंबर को निकलेगी शाही सवारी
श्रावण एवं भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के क्रम में प्रथम सवारी 10 जुलाई को निकाली जाएगी। शाही सवारी सोमवार 11 सितंबर को निकाली जाएगी। इस वर्ष अधिकमास है, इस कारण मंदिर और सवारी में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद प्रशासन ने जताई है।

घोषणाओं पर अमल नहीं

महापौर मुकेश टटवाल ने दो महीने पहले महाकाल सवारी मार्ग को चमकाने की घोषणा की थी। कहा था कि इस वर्ष महाकाल की सवारी कुछ नए रंग और आकर्षक लिए होगी। 4.2 किलोमीटर लंबा सवारी मार्ग चौड़ा होगा। राजपथ पर जिस प्रकार लोग गणतंत्र दिवस पर निकलती झांकी देखते हैं वैसे ही बगैर धक्का-मुक्की के महाकाल सवारी देख पाएंगे। मार्ग के सारे मकान, दुकान का रंग एक किया जाएगा।

गणगौर दरवाजा, सती गेट, चौबीस खंभा माता मंदिर, चौरासी महादेव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, जगदीश मंदिर सहित पुरातन स्वरूप में बनी सभी धरोहरों को फसाड लाइट लगाकर रात में चमकाया जाएगा। चौराहों को त्रिशुल, डमरू, नंदी जैसे कलाकृतियां स्थापित कर संवारा जाएगा। पूरा मार्ग में भूमिगत वाटर सप्लाय, सीवरेज, इलेक्ट्रिसिटी लाइन बिछाई जाएगी। मार्ग इस तरह बनाया जाएगा कि महाकाल की सवारी देखने वाले भक्तों को आनंद की अनुभूती हो, हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.