17 जुलाई को सोमवती अमावस्या पर महाकाल की दूसरी सवारी, 54 साल बाद आया महासंयोग

Updated on 14-07-2023 01:19 PM

उज्जैन (महाकाल)। श्रावण मास में 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या व श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की दूसरी सवारी का महासंयोग बन रहा है। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार 54 साल बाद यह संयोग बना है। इस दिन शिप्रा स्नान व सवारी में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए 5 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है। भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से प्रशासन के लिए यह दिन चुनौती भरा रहेगा। मंदिर प्रशासन दर्शन व सवारी की व्यवस्था को लेकर तैयारी में जुटा है।

श्रावण मास में सोमवती अमावस्या का आना धार्मिक दृष्टि से विशेष है। इस दिन शिप्रा और सोमकुंड में स्नाना का विशेष महत्व है। पर्व विशेष पर देशभर से श्रद्धालु स्नान के लिए उज्जैन पहुंचेंगे। विशेष यह है कि इस दिन श्रावण मास में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी भी निकलेगी। ऐसे में देशभर से शिप्रा व सोमतीर्थ में स्नान करने आने वाले श्रद्धालु सवारी के दर्शन भी करेंगे।

महापर्व में चार दिन ही शेष

महापर्व में चार दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में प्रशासन तैयारी में जुटा है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर भक्तों को चारधाम मंदिर के सामने से महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। भक्तों को कार्तिकेय व गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन बाधित ना हो, इसके लिए प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था स्थगित रहेगी। अधिक भीड़ होने पर 250 रुपए के शीघ्र दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। चार बजे से पहले घाट खाली कराए जाएंगे।

सोमवती अमावस्या का पर्व स्नान सोमवार अल सुबह से शुरू हो जाएगा। दिनभर स्नान का क्रम चलेगा, लेकिन दोपहर 3 बजे बाद रामघाट खाली कराया जाएगा, क्योंकि शाम 4.30 बजे भगवान महाकाल की सवारी शिप्रा तट पहुंचेगी। घाट खाली करने की उदेद्योषणा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

बड़नगर रोड पर पार्किंग

सोमवती अमावस्या पर कालिदास उद्यान के पास सोमकुंड में स्नान का विशेष महत्व है। ऐसे में बाहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमकुंड में स्नान करने पहुंचेंगे। यात्रियों के वाहनों को बड़नगर रोड पर पार्क कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.