विद्या भारती के 1500 कार्यकर्ताओं का महाकुंभ जनवरी 12 जनवरी से शुरू होगा

Updated on 11-12-2023 12:18 PM

भोपाल विद्या भारती मध्य भारत प्रांत का प्रांतीय समिति समागम 12 से 14 जनवरी तक रखा गया है। नीलबड़ रोड शारदा विहार आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विद्यालय में रविवार को एक बैठक रखी गई। इसमें मध्य भारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी ने कहा कि इस समिति समागम में पूरे प्रांत के विद्यालयों को संचालित करने वाली समिति के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य आमंत्रित रहेंगे।

प्रांत में 170 समिति विद्यालयों का संचालन करती हैं जिससे 1500 समिति पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। प्रांतीय समिति समागम शिविर की सफलता की दृष्टि से कुछ चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए गए। इसके अंतर्गत सितंबर-अक्टूबर माह में जिला समिति सम्मेलन,नवंबर में विभाग टोली बैठक,दिसंबर में साधारण सभा, प्रबंध समिति कार्यशाला एवं सचिव प्राचार्य बैठक तय की गई। विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में पिछले 72 वर्ष से कार्य कर रही है। शैक्षिक उन्नति, कार्यकर्ता विकास एवं शिक्षा को समाज उपयोगी बनाने की दृष्टि से वर्षभर चलने वाले कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान देता है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के विकास की दृष्टि से विद्या भारती मध्य भारत प्रांत यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें 170 विद्यालय संचालन समितियों से 1500 समिति पदाधिकारी उपस्थित होंगे।

जैन मंदिर तुलसी नगर में पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू

शहर के तुलसी नगर श्वेतांबर जैन मंदिर में पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। इसमें नई मूर्तियों की प्रतिष्ठा, नाकोड़ा भैरवजी, घंटाकर्ण महावीर के मूर्ति के स्थान परिवर्तन के समस्त कार्य होने जा रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी ने बताया श्रीसंघ की संस्थापिका साध्वी अमितगुणा के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से होगा। मंदिर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ सजाया गया है। अनुष्ठान को लेकर संपूर्ण समाज में विशेष उत्साह व्याप्त है। पहले दिन मूल नायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.