विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:कांग्रेस नेता ने मंत्री को फोन लगाकर कहा इस्तीफा दो

Updated on 15-05-2025 12:53 PM

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए मामले को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार देर रात महू के करीब मानपुर थाने में मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद यह माना जा रहा था कि विजय शाह मंत्री पद से इस्तीफा देंगे, लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया।

महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त न करने के विरोध में महिला कांग्रेस पीसीसी के सामने प्रदर्शन करेगी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन होगा

उमंग बोले- बीजेपी के लिए पार्टी पहले देश बाद में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने X पर लिखा- भाजपा के मंत्री विजय शाह पर कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज हुई है। जब विजय शाह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो भाजपा तुरन्त उनसे इस्तीफा ले लेती है। लेकिन जब वही मंत्री सेना की बहादुर अफसर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, तो मुख्यमंत्री जी "मौन" साध लेते हैं।

इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा के लिए "पार्टी पहले, देश बाद में" का सिद्धांत ही सर्वोपरि है। मंत्री पद पर बैठा व्यक्ति यदि भारतीय सेना की बहादुर महिला अधिकारी के लिए ऐसी सोच रखता है, तो यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए अपमानजनक भी है। मंत्री विजय शाह से इस्तीफा लिया जाए।

PCC चीफ जीतू पटवारी ने X पर लिखा-

मप्र भाजपा के एक चेहरे पर तीन मुंह हैं, लेकिन अब चौथे की जरूरत है।

  • एक मुंह - बदजुबान विजय शाह।
  • एक मुंह - कार्रवाई का ढोंग करता संगठन
  • एक मुंह - बदजुबानी पर पर्दा डालते मुख्यमंत्री
  • एक मुंह - और हो, जो इस्तीफा दे सके।

कांग्रेस SC विभाग के अध्यक्ष ने मंत्री से फोन पर कहा इस्तीफा दो एमपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मंत्री विजय शाह को फोन लगाकर इस्तीफा मांगा। अहिरवार और शाह के बीच हुई बातचीत का वीडियो एमपी कांग्रेस ने X पर शेयर करते हुए लिखा- देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले असंस्कारी बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने फोन लगाकर इस्तीफे की मांग की।

पार्टी द्वारा मदद पहुंचाना फौज के सेंटीमेंट के खिलाफ : तन्खा

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर लिखा- मंत्री विजय शाह आज सुबह सुप्रीम कोर्ट के द्वार पहुंच रहे हैं। क्या बीजेपी अपने मंत्री को अपनी लीगल टीम के माध्यम से मदद पहुंचा रही है। यह देश की फौज के सेंटीमेंट के खिलाफ होगा। इसीलिए भाजपा मंत्री के बर्खास्तगी पर चुप है, देश प्रेमी इसका विरोध करेंगे। अगर विजय शाह अपील सुप्रीम कोर्ट में मेंशन हुई और उसे पर सुनवाई हुई तो विजय शाह के खिलाफ राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, इंदिरा जयसिंह, केटीएस तुलसी कोर्ट में खड़े होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.