नौकरानी ने की थी साढ़े सात लाख की चोरी, सह-आरोपित पति भी गिरफ्तार

Updated on 04-07-2023 06:24 PM
भोपाल । मिसरोद थाना इलाके में एक जुलाई को एक घर से साढ़े सात लाख रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात को घर में खाना बनाने वाली नौकरानी ने अंजाम दिया था। इस काम में उसके पति ने भी उसका साथ दिया था। उसके घर से चोरी के 3,30,000 रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक शालीमार फोर्टलिजा निवासी विजय वासवानी मार्केटिंग का काम करते हैं। वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ रहते हैं। विजय ने शिकायत में बताया था कि उन्‍होंने अपने भाई की फीस जमा करने के लिए साढ़े सात लाख रुपये अलमारी के लाकर में रखे थे। भाई ने अलमारी देखी तो उसका लाकर टूटा हुआ था। उसमें रखे रुपये भी गायब थे। विजय ने वारदात में घर में काम करने वाली गणेश नगर निवासी नौकरानी लता मीना पर संदेह जाहिर किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज से साक्ष्य जुटाने के बाद लता से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में लता ने बताया कि चोरी के रुपयों से उसने पति की मदद से घर की मरम्मत करवाई है। कुछ रुपये उसके पति ने शराब पीने में खर्च कर दिए। तलाशी के दौरान लता के घर से 3,30,000 रुपये बरामद भी किए गए। पुलिस ने लता के साथ ही उसके पति महाराज मीना को भी गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.