कृष्ण जन्माष्टमी करौंद पर होगा मुख्य कार्यक्रम:जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया डायवर्जन प्लान

Updated on 23-08-2025 03:03 PM

कृष्ण जन्माष्टमी (23 अगस्त) के मौके पर राजधानी भोपाल के करोंद चौराहा पर वृहद मटकी फोड़ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। कार्यक्रम का मुख्य मंच करोंद चौराहा से गांधी नगर रोड पर लगेगा, ऐसे में बड़े व छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

पुलिस ने जनता की सुविधा के लिए सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

बड़े वाहनों के लिए बदले गए मार्ग

मिनाल, अयोध्या नगर से गांधी नगर और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले भारी वाहन भानपुर रोटरी से बेस्ट प्राइज होते हुए विदिशा रोड, चैपड़ा गांव, लांबाखेड़ा बायपास, मीना चौराहा और अब्बास नगर के रास्ते से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

छोटे और हल्के वाहन ऐसे जाएंगे अयोध्या नगर से एयरपोर्ट/गांधी नगर की ओर जाने वाले छोटे वाहन बेस्ट प्राइज तिराहे से कृषि उपज मंडी, जे.पी. नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, भोपाल टॉकीज, रॉयल मार्केट, लालघाटी होकर गांधी नगर तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा इस्लामनगर जोड़, लांबाखेड़ा और अचारपुरा होते हुए भी वाहन एयरपोर्ट की ओर जा पाएंगे।

गांधी नगर से करोंद आने वालों के लिए व्यवस्था गांधी नगर और अब्बास नगर से करोंद, भानपुर और अयोध्या नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन अब्बासनगर तिराहे से मीना चौराहा, लांबाखेड़ा, चैपड़ा बायपास होकर भानपुर की ओर जाएंगे। वहीं, हल्के वाहन लालघाटी, रॉयल मार्केट, भोपाल टॉकीज, छोला अंडरब्रिज होकर भानपुर की ओर पहुंचेंगे।

बैरसिया और नादरा बस स्टैंड जाने वालों के लिए नया रूट लांबाखेड़ा-बैरसिया से आने वाले यात्री वाहन करोंद की ओर नहीं आ सकेंगे। इन्हें लांबाखेड़ा से चैपड़ा बायपास, भानपुर ब्रिज और बेस्ट प्राइज तिराहे से नादरा बस स्टैंड की ओर भेजा जाएगा।

रहवासियों के लिए खुला रहेगा रास्ता करोंद चौराहा से सटे कॉलोनियों के रहवासी अपनी दोपहिया और चारपहिया गाड़ियों से सीमित रूप से आसपास के मार्गों से आ-जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों से ही यात्रा करें। किसी असुविधा की स्थिति में 0755-2677340, 2443850 अथवा मोबाइल नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.