इंदौर-देवास के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए मेन रोड बंद, अब इस रास्ते निकलेंगे वाहन

Updated on 12-02-2025 01:29 PM

 इंदौर । इंदौर-देवास बायपास पर एमआर-10 जंक्शन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मंगलवार से एक हिस्से का मुख्य मार्ग बंद कर दिया। सुबह 10 बजे बाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया गया। राऊ तरफ से आने वाले वाहनों को डेढ़ किमी तक सर्विस लेन से जाना पड़ा है।


संगम पैराडाइज से पटेल नगर के बीच वाहनों की बेहद धीमी गति से चले। वाहन रांग साइड से भी आए। इस वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। दो घंटे वाले ट्रायल को शाम छह बजे तक रखा गया। यातायात विभाग ने बेस्ट प्राइस की तरफ जल्द ही मार्ग पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


उसके बाद दाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इंदौर-देवास बायपास पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इन दिनों एमआर-10 जंक्शन पर फ्लाईओवर बना रहा है। सालभर से निर्माण चल रहा है। अभी तक पिलर-गर्डर और स्लैब डाली गई है।


निर्माण एजेंसी फ्लाईओवर पूरा करने के लिए अब बाईं तरफ से रास्ता बंद किया गया है। मंगलवार से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। वाहनों को संगम पैराडाइज से सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। डेढ़ किमी तक वाहन के लिए डायवर्शन रखा है। पटेल नगर की सर्विस लेन से दोबारा वाहन मुख्य मार्ग पर आएंगे।


रांग साइड से आ रहे वाहनों के लिए लगे बैरिकेड


सुबह 10 बजे से वाहनों के लिए सर्विस लेन खोल दी गई है। दोपहर 12 बजे यातायात विभाग और एनएचएआइ के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बाझल, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, एसीपी ट्रैफिक मनोज खत्री मौजूद थे। उस दौरान कुछ वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। अब उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं।


एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने कहा कि सभी वाहनों के लिए सर्विस लेन रखी थी। सुबह 10 से शाम छह बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। सप्ताहभर बाद दूसरी तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट करेंगे। उसके पहले सर्विस लेन को व्यवस्थित किया जा रहा है। लाभ-गंगा से वाहनों को रोका जाएगा।


इधर... एबी रोड पर शिफ्ट होगी नेकी की दीवार


आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए निगमायुक्त मंगलवार सुबह शहर की पहली आदर्श सड़क ग्रेटर कैलाश रोड पहुंचे। उन्होंने स्वच्छता का जायजा लिया तो पता चला कि इस सड़क पर बनाई गई नेकी की दीवार की हालत खराब है। इसे एबी रोड पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया।


निगमायुक्त ने आदर्श सड़क पर पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए। फुटपाथ और स्टार्म वाटर लाइन की जालियां सुधारने के लिए भी कहा गया है। निगमायुक्त खजराना रिंग रोड स्थित शासकीय स्कूल भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसरों में पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालयों और सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।


अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कहा। इस दौरान अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, जोनल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.