हमीदिया अस्पताल में बड़ा हादसा टला:परिजन खुद स्ट्रेचर पर मरीज को 11वीं मंजिल तक ले गया, ढलान पर बिगड़ा संतुलन

Updated on 23-06-2025 01:05 PM

हमीदिया अस्पताल से एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है। इसमें एक हृदय रोगी को उसका अकेला परिजन स्ट्रेचर पर धक्का देता हुआ पुरानी कैथलैब से नए भवन की 11वीं मंजिल तक ले जाता दिख रहा है।

रास्ते में अमृत फार्मेसी के पास ढलान पर परिजन का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन उसने खुद को संभालते हुए मरीज को गिरने से बचा लिया। समय रहते संभल जाने से बड़ा हादसा टल गया। वीडियो से अस्पताल में स्टाफ की कमी और सुरक्षा व्यवस्था की खामियां उजागर हो रही हैं।

प्रबंधन के दावों की खुली पोल यह स्थिति तब है जब अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी कैथलैब से वार्ड तक मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एम्बुलेंस सुविधा देने का दावा किया था। लेकिन, हकीकत में न तो एम्बुलेंस मिल रही है और न ही मरीजों को ले जाने के लिए कोई सपोर्ट स्टाफ। यह समस्या किसी एक मरीज की नहीं, बल्कि हर महीने कैथलैब में प्रोसीजर के लिए आने वाले 300 से 400 हृदय रोगियों की है।

धूप-बारिश में स्ट्रेचर पर मरीज

फिलहाल पुरानी कैथलैब ट्रॉमा बिल्डिंग के पीछे चल रही है। इसके सामने का जर्जर भवन तोड़ा जा रहा है।

प्रोसीजर के बाद मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर परिजन धक्का देकर पुरानी कैथलैब से पुरानी फार्मेसी तक चढ़ाई पार कराते हैं।

इसके बाद अमृत फार्मेसी और फिर नए भवन तक ले जाना होता है। बीच में एक सीधी ढलान भी है, जो बारिश में फिसलन भरी हो जाती है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।

करीब आधा किलोमीटर के इस रास्ते में एक ओर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे भारी वाहन आते-जाते रहते हैं।

पूरे रास्ते में धूप और बारिश से बचने का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी होती है।

7 करोड़ की नई कैथलैब का लंबा इंतजार हमीदिया अस्पताल में हृदय रोगियों की इन समस्याओं को खत्म करने के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से मॉडर्न नई कैथलैब मशीन लगाने की स्वीकृति दी गई थी। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मशीन को जल्द नए भवन की तीसरी मंजिल पर शुरू करने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन, करीब पांच महीने बीत जाने के बाद भी अब तक नई कैथलैब के लिए आवश्यक मशीन और उपकरण नहीं आए हैं, जिससे मरीजों की परेशानी बरकरार है।

क्या है कैथलैब

कैथलैब एक खास लैब होती है, जहां हृदय से जुड़ी जांच और सर्जरी की जाती है। यहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर लगाने जैसे काम होते हैं। यह आधुनिक तकनीक से लैस होती है, जिससे शरीर के अंदर साफ दिखाई देता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।

जल्द शुरू होगी नई कैथ लैब मामले में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई बार परिजन भी जल्दी में स्टाफ के आने का इंतजार किए बगैर चले जाते हैं। वहीं, नई कैथलैब जल्द शुरू होगी। जो कि इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.