स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार कर मध्यप्रदेश को मेडिकल हब बनाने के लिये कार्ययोजना बनाये - उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

Updated on 02-01-2024 01:49 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अधोसंरचना, मैनपॉवर और स्वच्छता तीनों महत्वपूर्ण घटक है। मध्यप्रदेश को निरोगी, स्वस्थ बनाने के लिये सभी घटकों में कार्य करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय के साथ हमारा प्रयास होना चाहिए कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का हब बने। उप मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कार्यभार वितरण उपरांत यह उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की प्रथम विभागीय बैठक है।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय संरचना, चिकित्सकीय अधोसंरचनाओं, मेडिकल और पैरामेडिकल मानव संसाधन, केंद्र पोषित एवं राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं के संचालन की वस्तुस्थिति प्राप्त की एवं गैप की पूर्ति के लिये योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करने के निर्देश दिये। ऐसे विषय जहाँ केंद्र से समन्वय की आवश्यकता है उनका चिन्हांकन करने के लिये निर्देशित किया जिससे केंद्र से अपेक्षित समन्वय कर कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र के विषयों की बिंदुवार समीक्षा की एवं विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने मेडिकल/ पैरामेडिकल एवं अन्य सहयोगी मैनपॉवर उपलब्धता की पद वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पदों की पूर्ति हेतु प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिक्त पदों की पूर्ति के लिये विभाग पदवार प्रस्ताव तैयार करे।

उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर कवरेज के लिए फोकस्ड एप्रोच में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। चिकित्सकीय स्टाफ के साथ जाँच सुविधाओं का विस्तार और दवाओं की अंतिम छोर के व्यक्ति तक उपलब्धता हो सके। उप मुख्यमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य सूचकांकों, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, ग़ैर संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों का प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, गुणवत्ता प्रबंधन विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिये विशेषीकृत प्रयास किए जाएँ। ऐसे क्षेत्र जहाँ स्वास्थ्य मानकों में गिरावट हैं, वहाँ प्रयासों में गहनता लायी जाये। उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से आम जनों को शासन द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाये एवं वंचितों को लाभान्वित किया जाये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम पी. खाड़े, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपी एसएसीएस श्रीमती सुरभि गुप्ता, मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, एमडी एमपीपीएचएससीएल डॉ. पंकज जैन, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, सीईओ आयुष्मान श्रीमती अदिति गर्ग, अपर सचिव स्वास्थ्य श्री राकेश श्रीवास्तव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.