भोपाल को क्लीन और ग्रीन बनाएँ, कोई एक नेक काम अवश्य अपनाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 01-06-2023 05:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: भोज ताल वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा से भोपाल गौरव दौड़ झंडी दिखाकर रवाना की। इस दौड़ में भोपाल के नागरिक विशेषकर युवाओं द्वारा उत्साह से हिस्सा लिया गया। राजा भोज प्रतिमा से भोपाल बोट क्लब तक लगभग 3 किलोमीटर भोपाल गौरव दौड़ में असंख्य नागरिक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों को भोपाल गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भोपाल देश के स्वतंत्र होने के समय 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र नहीं हुआ। तब तत्कालीन नवाब ने भारतीय संघ में भोपाल रियासत के विलय से इनकार कर दिया था। इसके लिए नागरिकों को संघर्ष करना पड़ा और विलीनीकरण आंदोलन के फलस्वरुप अनेक सेनानियों के बलिदान के पश्चात ही भोपाल एक जून 1949 को स्वतंत्र हुआ। इस आंदोलन में रायसेन जिले के बोरास में युवा शहीद भी हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विलीनीकरण आंदोलन के शहीद सेनानियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, कमिश्नर भोपाल संभाग श्री माल सिंह, कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

भोपाल को बनाएँ नम्बर वन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज भोपाल के हजारों नौजवान और नागरिक गौरव दौड़ में गौरव के भाव से और उमंग से हिस्सा ले रहे हैं। भोपाल को स्वच्छतम राजधानी का दर्जा मिल चुका है। अब भोपाल को भारत का स्वच्छतम शहर बनाना है। क्लीन शहर और ग्रीन शहर हो हमारा भोपाल, यह हम सभी का संकल्प होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे प्रतिदिन तीन पौधे लगाते हैं। पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों विशेषकर युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। भोपाल शहर राजा भोज का शहर है, रानी कमलापति का शहर है और हम सभी का शहर है। सभी मिलकर भोपाल को ग्रीन और क्लीन बनाएं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गौरव दिवस पर इस गौरव दौड़ में युवाओं का असीम उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा भोपाल दौड़ रहा हो। हम सभी मिलकर भोपाल को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को कुछ नेक काम अपनाने होंगे। कम से कम एक कार्य करने का दायित्व जरूर लें। इनमें स्वच्छता, पौधा लगाना, बेटियों को पढ़ाना, ऊर्जा का संरक्षण, बिजली की बचत आदि शामिल हैं। सरकार के साथ समाज भी विकास के कामों में भागीदार बने। आज के कार्यक्रम में विलीनीकरण आंदोलन के कर्मठ देशभक्त श्री भाई रतन कुमार के परिवार से डॉ. आलोक गुप्ता और श्रीमती अनुराधा गुप्ता भी भोपाल गौरव दौड़ रवाना होने के अवसर पर उपस्थित थे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अन्य जन-प्रतिनिधियों के साथ गुब्बारे छोड़कर भोपाल गौरव दौड़ को रवाना किया और स्वयं भी दौड़ का हिस्सा बने। कार्यक्रम के संचालन का जिम्मा भोपाल के लोकप्रिय आर.जे. की एक टीम ने संभाला। भोपाल के नए और पुराने हिस्से दोनों जगह से नागरिकों की व्यापक भागीदारी भोपाल गौरव दौड़ में देखी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.