आम जन की समस्याएँ हल कर सार्थक बनाएँ अभियान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-05-2023 06:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम जनता के कार्यों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए सक्रिय और संवेदनशील होकर भूमिका निभाई जाए। अभियान का दूसरा चरण दो चरणों के साथ संचालित होगा। पहले अभियान की तिथि 10 से 25 मई तक निर्धारित की गई थी, अब यह 10 मई से 31 मई तक संचालित होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि अभियान में हर स्तर पर अधिकारी- कर्मचारी पूरी प्रमाणिकता से कार्य कर आम लोगों को समस्याओं से मुक्त करवाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान अलीराजपुर जिले से अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। अभियान में चिन्हित प्रमुख 67 सेवाओं से संबंधित आवेदन 2 श्रेणियों के होंगे। पहली श्रेणी में पूर्व से प्राप्त आवेदन और लंबित आवेदन होंगे तथा दूसरी श्रेणी में नवीन आवेदन प्राप्त होंगे। आवेदनों के अंतिम निराकरण के लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वीसी द्वारा कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर यह प्रयास करें कि नागरिकों के आवेदन-पत्र निराकरण के लिए शेष न रहें। तभी इस अभियान की सार्थकता सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 16 से 31 मई तक प्रत्येक ग्राम और नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के 2 प्रमुख कार्य, सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 67 नागरिक सेवाओं से जुड़े आवेदनों का निराकरण किया जाएगा और सीएम हेल्प लाइन में 15 अप्रैल तक दर्ज एवं लंबित शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसे कार्य जिसमें वैधानिक रूप से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जानी है उन्हें आगामी जुलाई माह तक संपन्न किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में राजस्व के बँटवारा संबंधी आवेदन हो सकते हैं। जो आवेदन चिन्हित 67 सेवाओं से इतर है उसे भी पृथक से पंजीकृत कर समय सीमा में शिविर के माध्यम से हल किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिविरों में हितग्राहीमूलक आवेदन नहीं दिए जाएंगे क्योंकि इसके लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रथम चरण में कार्य किया जा चुका है। चिन्हित सेवाओं के लिए शिविरों में आवेदन प्राप्त कर निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्प लाइनों की शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान के दौरान बजट संबंधी कारणों, नीतिगत कारण या न्यायालयों में प्रकरण होने जैसे कारणों से लंबित शिकायतों को छोड़ कर शेष सभी प्रकार की लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। हर आवेदन और शिकायत के निराकरण की सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि आवेदनों को लंबित रखने वाले दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि जिलों में प्राप्त आवेदनों के पूर्व अपनी पहल से भी समस्याएँ हल करने के प्रयास निरंतर किए जाएँ। विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.