माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय‎ पत्रकारिता एवं संचार‎ विश्वविद्यालय:स्टूडेंट्स की अप स्किलिंग के लिए हर माह होंगी दो वर्कशॉप

Updated on 03-07-2025 11:49 AM

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) में नए सत्र 2025-26 की शुरुआत बुधवार को कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी की एक अहम बैठक के साथ हुई। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपोजर देने जोर देना होगा। अंतिम वर्ष के छात्रों की अप-स्किलिंग प्राथमिकता होगी।

सभी कोर्स के स्टूडेंट्स के लिए संयुक्त रूप से हर महीने दो वर्कशॉप होंगी, जिनमें देशभर के विषय विशेषज्ञ शामिल किए जाएंगे। सिलेबस को अपडेट किए जाएंगे, इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर सिक्योरिटी जैसे नए विषय जोड़े जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों को एक माह में समीक्षा करने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार कुलगुरु ने फैकल्टी से पूछा कि अवकाश के दिनों में कौन-कौन सी किताबें पढ़ी और कौन-कौन सी फिल्में देखीं।

हालांकि इसका जवाब ज्यादातर फैकल्टी नहीं दे पाईं। इस बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. अविनाश वाजपेयी, एग्जाम कंट्रोलर डॉ. राजेश पाठक, डीन (एकेडमिक्स) प्रो. पी.शशिकला सहित सभी एचओडी व फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे। ऐसा पहली बार है जब एमसीयू में किसी कुलगरु ने सभी फैकल्टी मेंबर्स के साथ संयुक्त रूप से एक्शन प्लान साझा किया।

साथ स्पष्ट निर्देश दिए कि इस सत्र में हर काम तय योजना और टाइमलाइन के साथ होने चाहिए। विवि पूर्व छात्रों को जोड़ेगा।

इंटरनल एग्जाम से सख्ती

स्टूडेंट्स की उपस्थिति में ढील नहीं दी जाएगी। सेकंड और थर्ड ईयर के छात्रों का 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन कराकर शुरुआत से ही मॉनीटरिंग की जाएगी। एक गोपनीय स्टूडेंट फीडबैक सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके आधार पर एके मिक माहौल डेवलप करने जरूरी कार्रवाई भी की जा सकेगी।

वीसी ने कहा कि पिछले वर्ष हमने सौ से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया, क्योंकि वे आदतन अनुप ्थित थे। इस वर्ष हम चाहेंगे कि कक्षा इतनी प्रभा वशाली हो कि अनुपस ्थिति का कोई कारण ही न बचे। पहले इंटरनल एग्जाम से सख्ती की जाए। सभी की उपस्थिति जुलाई में ही रजिस्टर्ड हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.