'पश्चिम बंगाल को मोदी सरकार से आजाद करें ममता बनर्जी'... बांग्लादेश में खुला घूम रहा जहरीला आतंकी, भारत को तोड़ने का बनाया प्लान

Updated on 14-09-2024 04:01 PM
ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही भारत के खिलाफ कट्टरपंथी आ गए हैं। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की ओर से हाल ही में एक जहरीले इस्लामवादी नेता को जेल से रिहा किया गया था। अब उसने भारत को तोड़ने की बात कही है। उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से भारत को तोड़ने का आग्रह करते हुए राज्य को मोदी सरकार से स्वतंत्र करने को कहा है। जशीमुद्दीन रहमानी हाफी अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) का प्रमुख है, जो अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है। उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश को मोदी सरकार से अलग करें और अपनी आजादी की घोषणा करें।

इसके अलावा उसने भारत को तोड़ने और दिल्ली में इस्लामी झंडा लगाने की वॉर्निंग दी है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पिछले महीने जहरीले रहमानी को जेल से रिहा किया था। धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर्स की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 2013 से वह जेल में था। रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला है। एक वीडियो में कथित तौर पर वह भारत के टुकड़े करने की बात कहता है। इसमें वह चिकेन नेक के जरिए पूर्वोत्तर के राज्यों को काटने की भी बात कह रहा था। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कश्मीर के लिए मदद मांग रहा है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले


शेख हसीना की सरकार हमेशा से भारत के प्रति उदार रही है। लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन के बाद वह गिर गई। अब यहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी का कब्जा हो रहा है, जिसका झुकाव पाकिस्तान की ओर है। शेख हसीना के जाते ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले देखे गए हैं। उनके मंदिरों, घरों और सांस्कृतिक स्थलों को तोड़ा गया। इसी बीच रहमानी की रिहाई की गई है, जो पहले भी अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाना जाता है।

पूर्वोत्तर राज्यों को तोड़ने की धमकी


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी ने बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी। रहमानी ने कहा, 'बांग्लादेश सिक्किम या भूटान की तरह नहीं है। यह 18 करोड़ मुस्लिमों का देश है। किसी भी उकसावे का परिणाम रणनीतिक प्रतिशोध होगा।' इसके बाद उसने कहा कि वह चीन की मदद से चिकेन नेक काट कर पूर्वोत्तर के राज्यों को शेष भारत से अलग कर देगा। वह कहता है, 'अगर आप बांग्लादेश की ओर एक कदम बढ़ते हैं तो हम चीन से चिकेन नेक को बंद करने के लिए कहेंगे। हम पूर्वोत्तर के राज्यों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने को कहेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.