चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, दुकानों में पानी घुसा:एमपी में अगले 2 दिन तेज बारिश का अलर्ट

Updated on 03-08-2025 08:16 PM

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं है, लेकिन उत्तरप्रदेश की यमुना का जलस्तर बढ़ने से चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर उफान पर है। यहां रामघाट पर मंदिर के अंदर पानी घुसने लगा है। 100 से ज्यादा दुकानों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने नदी किनारे दुकान खाली करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रविवार को बारिश का दौर रहा। श्योपुर में 9 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश हो गई। सतना में आधा इंच से ज्यादा और सागर में करीब आधा इंच बारिश हुई। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, बालाघाट जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में पिछले 4 दिन से कुछ जिलों में ही हल्की बारिश का दौर है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ प्रदेश के ऊपरी हिस्से में है। जिसका असर प्रदेश में नहीं रहा।

हालांकि, दो दिन तक उत्तरी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले टीकमगढ़, गुना, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर चला। टीकमगढ़ में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया।

शिवपुरी में नाव से आवाजाही को मजबूर ग्रामीण शिवपुरी जिले की करैरा जनपद की अलगी पंचायत के अंतर्गत आने वाले केवट मोहल्ला के हालात इन दिनों बदतर बने हुए हैं। यहां के ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव का तालाब भारी बारिश के चलते ओवरफ्लो हो गया है। लेकिन बेस्ट बीयर में झाड़ियां और कचरा फंसे होने के कारण पानी का बहाव रुक गया। इससे पानी निकलने की बजाय केवट मोहल्ले में भर गया है। लोगों ने कलेक्टर से मदद मांगी है।

पिछले सप्ताह बने थे बाढ़ के हालात पिछले सप्ताह प्रदेश में बाढ़ के हालात बने थे। खासकर पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून जमकर मेहरबान रहा। रायसेन में बेतवा ने विकराल रूप लिया। खेत-मंदिर और पुल डूब गए। दो दिन से बारिश थमी रही, लेकिन नर्मदा नदी उफान पर है। वहीं, डैम ओवरफ्लो है। इनके गेट खोले गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.