भोपाल की ड्रग्स फैक्ट्री केस में मंदसौर के हरीश आंजना ने उगले राज, कई और की तलाश

Updated on 08-10-2024 11:37 AM

 मंदसौर । भोपाल में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलाने के मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपित मंदसौर निवासी हरीश आंजना से पुलिस ने रात भर पूछताछ की और सोमवार को दोपहर गुजरात एटीएस उसे अपने साथ ले गई। इससे पहले उससे पूछताछ करने के लिए रतलाम से खुद डीआईजी कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां लंबी पूछताछ की गई।


पुलिस के अनुसार, हरीश से पूछताछ में नशे के इस कारोबार में कई और लोगों के लिप्त होने की जानकारी मिली है। पुलिस को हरीश के एक साथी मंदसौर के ही प्रेम पाटीदार का भी पता चला है। वह फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरीश आंजना भोपाल में चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में पार्टनर ही था और वह ड्रग्स सप्लाई का कार्य करता था।


पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राजस्थान के सीमावर्ती एक गांव का लाला भी इस गैंग से जुड़ा हुआ है। हरीश ने पुलिस को जानकारी दी है कि भोपाल की फैक्ट्री में बना एमडी ड्रग्स लाला लेकर आता था और उसे हरीश व प्रेम पाटीदार खपाते थे।


डीआइजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि हरीश आंजना गुजरात के वापी से केमिकल भी लेकर आता था। इससे एमडी ड्रग्स बनाई जाती थी। पुलिस के अनुसार, आंजना इससे पहले भी तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है।


बता दें कि गुजरात एटीएस और एनसीबी के हाथ मौके पर लगे दो आरोपितों नासिक का सान्याल बाने और भोपाल के अमित प्रकाश चतुर्वेदी के अलावा तीसरा आरोपित हरीश आंजना मंदसौर जिले के माल्या खेरखेड़ा गांव का निवासी है। सान्याल और अमित से पूछताछ में नाम सामने आने पर मंदसौर पुलिस ने रविवार को ही हरीश को पकड़ लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.