अनंत चतुर्दशी पर आज होगी मंगलमू‎र्ति की ‎विदाई

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

 भोपाल अनंत चतुर्दशी पर आज भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जनकिया जाएगा। इस मौके पर हर साल की तरह चल समारोह नहीं निकलेंगे। डीजे-ढोल, नगाड़े आदि भी प्रतिबंधित हैं। यह सब होगा  कोरोना गाइडलाइन लागू होने के कारण। अनंत चतुर्दशी तिथि रविवार सुबह छह बजकर सात मिनट से शुरू होकर सोमवार को सुबह 5:30 बजे तक है। एहतियात के तौर पर विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। सात विसर्जन घाटों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। शहर में 15 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित करने की व्यवस्था की गई, जहां से इन्हें विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। गणेश उत्सव के दौरान विराजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान से विसर्जित करने के लिए नगर निगम ने व्यापक व्यवस्थाएं की है। इसके लिए शहर के 15 स्थानों पर प्रतिमाओं को एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए 22 वाहन लगाए गए है। इधर, सात विर्सजन घाटों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां की गई है। निगत प्रशासन ने खटलापुरा विसर्जन घाट पर उपायुक्त योगेंद्र पटेल को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रेमपुरा घाट पर उपायुक्त हर्षित तिवारी, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ विसर्जन घाट पर उपायुक्त विशाल सिंह, हथाईखेड़ा डेम पर सहायक आयुक्त आनंद कुमार, शाहपुरा विसर्जन घाट पर सहायक आयुक्त विनीता गुप्ता, कमलापति घाट पर उपायुक्त सीबी मिश्रा , मालीखेडी घाट पर सहायक आयुक्त संध्या चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इन सभी घाटों पर टेंट, टेबल कुर्सी, माईक सिस्टम के साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना क्रेन, गोताखोर, लाईफ जैकेट , फायर फाइटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण संसाधन की व्यवस्था की गई है। लालघाटी चौराहा, गांधी नगर, करोंद चौराहा, कफ्यू माता मंदिर, नादरा बस स्टैंड, दुर्गा पेट्रोल पंप, पांच नंबर, शाहपुरा तालाब, सर्वधर्म, आशिमा माल, अवधपुरी, आनंद नगर, मीनाल चौराहा, आयोध्या नगर, प्रभात चौराहा यातायात पार्क के सामने से प्रतिमा एकित्रत की जाएगी। इसके अलावा बावड़िया कलां जोन क्रमांक 13 में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। किसी तरह की समस्या, घटना की जानकारी के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0755-254222, 2701401 एवं 2540200 पर कॉल कर सकते हैं। ड्यूटी स्थल पर विभिन्न विभागों के कर्तव्य पर उपस्थित अधिकारियों के फोन नम्बर, पुलिस कन्ट्रोल रुम का दूरभाष कमांक 0755-255922, 255933 नगर निगम फतेहगढ के कन्ट्रोल रुम का दूरभाष कमांक 0755-2542222 अपने साथ रखी गई डायरी में नोट करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.