मैंगोस्टीन कैफ़े और सोशल रिक्शा ने की शहर के पहले ब्रन्च क्लब की शुरुआत

Updated on 10-07-2024 02:13 PM

इंदौर: मैंगोस्टीन कैफ़े और सोशल रिक्शा ने शहर के पहले ब्रन्च क्लब की शुरुआत की। यह क्लब लगभग एक जैसे व्यक्तियों के मिलने जुलने, गपशप करने, आइडियास शेयर करने का ईवेंट है। ब्रन्च क्लब के पहले अंक में शहर की कुछ खास वुमन आंत्रप्रेन्योर ने कुछ खास खाने पीने और सबसे महत्वपूर्ण रूप से, मजेदार बातचीत का मजा लिया।


मैंगोस्टीन कैफ़े के सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह ब्रंच क्लब सिर्फ़ खाने पीने से कहीं ज़्यादा है; यह एक समान शौक, पसंद वाले व्यक्तियों के लिए सोच समझ कर तैयार किया गया इंटरएक्टिव ईवेंट है। उन्होंने ब्रंच मेनू के बारे में बताया कि यह खास मेनू मालदीव से लौट कर भारत आए शेफ विनोद द्वारा क्यूरेट किया गया है, जो दुनिया के एक नामी रिसॉर्ट से इंटरनेशनल क्विज़ीन तैयार करने का 15 से अधिक वर्षों का अनुभव लेकर आए हैं।


सौरभ कहते हैं, ब्रंच एक सालों पुरानी परंपरा है, लेकिन इंदौर का यह पहला ब्रंच क्लब इसे बिल्कुल अलग और नए स्तर पर ले जाता है। रोज़मर्रा की ज़िंदगी से अलग, यह एक वाइब वाला ब्रंच है! अभी शुरुआत में हम महीने में दो बार, अल्टरनेट शुक्रवार को मैंगोस्टीन कैफ़े में, ब्रंच क्लब के अंतर्गत इन्स्पाइरिंग वर्कशॉप, आकर्षक गतिविधियां और अलग अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की विशेष मुलाकातों का प्लान बना रहे हैं।


ब्रंच के दौरान या बाद में सर्व की जाने वाली कॉफी का अद्वितीय कलेक्शन सौरभ हाल ही में वियतनाम से लेकर आए हैं।


मैंगोस्टीन कैफे और सोशल रिक्शा द्वारा क्यूरेट की गई यह खास पहल जल्द ही एक खास सदस्यता मॉडल प्रदान करेगी। यूं तो कैफ़े हर दिन ब्रंच के कॉन्सेप्ट पसंद करने वालों का स्वागत करता है, परंतु ब्रंच क्लब के सदस्यों को आपस में मिलने और सहयोग के अनुभव हर शुक्रवार मिल सकेंगे।


ब्रंच क्लब एक जीवंत समुदाय, प्रेरक चर्चाएँ और क्यूरेटेड अनुभव प्रदान करता है जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.