घोषणा पत्र समिति की बैठक आज, सीएम मोहन यादव और शिवराज पहुंचे दिल्‍ली

Updated on 01-04-2024 12:30 PM
भोपाल। भाजपा की घोषणा पत्र समिति (संकल्प पत्र) को लेकर नई दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व बैठक है। समिति में मप्र से दो सदस्य मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सदस्य बनाए गए हैं। वे मध्य प्रदेश की जनता से विभिन्न माध्यमों से लिए गए सुझावों को लेकर दिल्ली की बैठक में जानकारी देंगे। सीएम और श‍िवराज बैठक में भाग लेने दिल्‍ली पहुंच गए हैं।

शिवराज और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव सोमवार को सुबह दिल्ली पहुंचे और वहां से लोटकर सीधे छिंदवाड़ा पहुचेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में चुनावी प्रचार भी करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पहले दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। तीन बजे दिल्ली से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के चौरई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे और शाम को चौरई से शाहपुरा चांद पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रात्रि में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे। दो अप्रैल को छिंदवाड़ा में सुबह नौ बजे समाज के प्रमुख लोगो के साथ चर्चा करेंगे और इसके बाद रीवा रवाना होंगे।

लोकसभा चुनाव में महिला वोटर साधने जुटेगा महिला मोर्चा

लोकसभा चुनाव में महिला वोटर को साधने के लिए भाजपा नई रणनीति पर काम कर रही है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोमवार को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहुत की गई है।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि बैठक को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार संबोधित करेंगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.