मैनिट का दीक्षा समारोह 25 को होगा, 3159 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी

Updated on 21-11-2023 12:19 PM

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (मैनिट) का 19 वां और 20 वां दीक्षा समारोह 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2022 और 2023 बैच के पासआउट 3159 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। दीक्षा समारोह में दोनों बैच को मिलाकर यूजी में 34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान दोनों बैच के 3159 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। मैनिट प्रबंधन ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। समारोह में मैनिट के कुलपति और कुलसचिव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

2022 के 962 विद्यार्थी

वर्ष 2022 बैच के दीक्षा समारोह में यूजी में 962 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएंगी। इनमें बीटेक के 849, बीआर्क 76 और बी प्लान के 37 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। वहीं पीजी में एमबीए के 31, एमसीए 94, एमटेक के 425 व एम प्लान के 34 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। पीजी में 584 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। इसमें 34 विद्यार्थियों में 17 को स्वर्ण और 17 को रजत पदक मिलेगा। समारोह में 36 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इस बैच के 1582 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी।

वर्ष 2023 बैच के 1577 विद्यार्थी

2023 बैच के 20वें दीक्षांत में यूजी में बीटेक के 925, बी आर्क 78 और बी प्लान में 39 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी।कुल एक हजार 42 को डिग्री बांटी जाएगी। 34 विद्यार्थियों में से 17 को गोल्ड और 17 को सिल्वर मेडल मिलेगा। वहीं, पीजी में 22 एमबीए, 105 एमसीए, 298 एम टेक, 31 एम प्लान, 15 को एमएससी फिजिक्स और 14 को एमएससी केमिस्ट्री की उपाधि मिलेगी। पीजी में 485 को डिग्री बांटी जाएगी। इसमें 50 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। इसमें 1577 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.