मंत्र आत्मा से साक्षात्कार कराने वाली दिव्य शक्ति: मुनि आदित्य सागर

Updated on 27-03-2026 04:26 PM

इंदौर: आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ और मानसिक तनाव के बीच स्वयं को पुनः खोजने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से नरसिंह वाटिका में शुक्रवार को तीन दिवसीय 'मंत्राक्ष ध्यान शिविर' का भव्य शुभारंभ हुआ। परम पूज्य मुनि 108 आदित्य सागर महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा साधक और जिज्ञासु जन एकत्रित हुए। शिविर का प्रारंभ अत्यंत भावपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण के साथ हुआ, जहाँ प्रातः कालीन सामूहिक मंत्र साधना में साधक मंत्रमुग्ध नज़र आए। मुनि से 'मंत्राक्ष' का बीजाक्षर पाकर कई साधक भावुक हो उठे। इस आध्यात्मिक आयोजन की महत्ता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल होने के लिए इंदौर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में साधक पहुँचे हैं।

मुनि आदित्य सागर महाराज ने शिविर के दौरान साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्र सिर्फ शब्द नहीं बल्कि वह शक्ति है, जो आपको आपसे मिलाती है। शिविर के पहले दिन साधक तन और मन दोनों से खुद की खोज में लीन दिखे और मुनि के विभिन्न सत्रों को लेकर उनमें उत्सुकता देखी गई। यह शिविर 28 और 29 मार्च तक अनवरत जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 5:15 से 7:30 बजे तक मंत्र और अक्षरों के मिलन के माध्यम से आत्म-साधना की गहन यात्रा कराई जाएगी। शिविर के दौरान मुनि के नीति प्रवचनों के साथ-साथ 'श्रुत-समाधान' के अंतर्गत जीवन के जटिल से जटिल प्रश्नों का अत्यंत सरल और तार्किक समाधान भी प्रस्तुत किया जा रहा है। विशेष रूप से युवाओं के लिए तैयार किए गए सत्र आधुनिक जीवन की चुनौतियों, करियर के दबाव और समग्र आत्म-विकास पर केंद्रित हैं। मुनि के मार्गदर्शन में यह तीन दिन की आध्यात्मिक यात्रा इंदौरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय और जीवन-परिवर्तक अनुभव सिद्ध हो रही है।

गौरतलब है कि मुनि का जीवन स्वयं में एक महान संदेश है; उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में MBA किया और मात्र 25 वर्ष की युवावस्था में सांसारिक सुखों का त्याग कर दीक्षा ग्रहण की। मुनि की अब तक की लिखी 265 पुस्तकों में से 5 पुस्तकें आधुनिक ज़माने के मैनेजमेंट पर आधारित हैं, जो आज के युवाओं और गृहस्थों को जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.