मुनि आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में 'मंत्राक्ष ध्यान शिविर' का आयोजन 27 से

Updated on 26-03-2026 10:32 AM

इंदौर: आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ और मानसिक तनाव के बीच स्वयं को पुनः खोजने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में एक विशेष 'मंत्राक्ष ध्यान शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। परम पूज्य मुनि आदित्य सागर महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह त्रि-दिवसीय शिविर 27 मार्च से 28 और 29 मार्च 2026 तक होगा। प्रतिदिन प्रातः 5:15 से 7:30 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम मंत्र और अक्षरों के मिलन के माध्यम से आत्म-साधना की एक गहन यात्रा है। यह शिविर हर उम्र और हर वर्ग के जिज्ञासुओं के लिए भक्ति और आत्म-बोध का एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस शिविर के दौरान विशेष रूप से मंत्र साधना एवं ध्यान के सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहाँ सुबह और शाम साधक सामूहिक साधना और मंगलाचरण में सहभागी बनेंगे। मुनि के नीति प्रवचनों के साथ-साथ 'श्रुत-समाधान' के अंतर्गत जीवन के जटिल से जटिल प्रश्नों का अत्यंत सरल और तार्किक समाधान भी प्रस्तुत किया जाएगा। युवाओं के लिए इस शिविर में विशेष सत्र रखे गए हैं, जो आधुनिक जीवन की चुनौतियों, करियर के दबाव, टूटते रिश्तों और समग्र आत्म - विकास पर केंद्रित होंगे। मुनि के सानिध्य में यह तीन दिन की आध्यात्मिक यात्रा इंदौरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय और जीवन-परिवर्तक अनुभव सिद्ध होगी।

गौरतलब है कि आज के समय में मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं में इतना खो गया है कि वह अपने वास्तविक 'स्व' से दूर होता जा रहा है। मुनि आदित्य सागर महाराज का यह सानिध्य उन्हें उस आंतरिक सत्य से साक्षात्कार कराने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा। बता दें, मुनि का जीवन स्वयं में एक महान संदेश है; शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने MBA किया और मात्र 25 वर्ष की युवावस्था में संसार के समस्त सुखों को त्यागकर दीक्षा ग्रहण करना यह सिद्ध करता है कि जो बाहर दिखता है वह सच नहीं, बल्कि जो हमारे भीतर है वही शाश्वत सत्य है। इतना ही नहीं मुनि की अब तक की लिखी 265 में से 05 किताबें आधुनिक ज़माने के मैनेजमेंट पर हैं। उनके नीति प्रवचन आज के युवाओं, गृहस्थों और साधकों को समान रूप से जीवन में संतुलन और शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.